NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस के डर से 2 साल तक घर में कैद रहीं 2 महिलाएं
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस के डर से 2 साल तक घर में कैद रहीं 2 महिलाएं
    कोरोना वायरस के डर से आंध्र प्रदेश की दो महिलाएं दो साल कमरे में बंद रहीं

    आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस के डर से 2 साल तक घर में कैद रहीं 2 महिलाएं

    लेखन गौसिया
    Dec 21, 2022
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस का दौर इतना खतरनाक था कि आज भी लोगों के मन में इसका डर मौजूद है।

    आंध्र प्रदेश के कीकीनाडा में ऐसी ही दो महिलाएं हैं जिनमें अभी तक इस वायरस की दहशत है।

    दोनों महिलाओं ने कोरोना से संक्रमित होने के डर से खुद को दो साल तक घर में कैद करके रखा।

    इससे उनकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद अब उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    पृष्ठभूमि

    महिलाओं ने 2020 से खुद को कर रखा था कैद

    काकीनाडा के कुययेरु गांव की रहने वाली मणि और उनकी बेटी दुर्गा भवानी ने कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए 2020 में खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया था।

    बाद में महामारी तो नियंत्रण में आ गई, लेकिन महिलाएं कमरे से बाहर नहीं आईं।

    मणि के पति उन्हें खाना-पानी देते थे, लेकिन पिछले एक हफ्ते से वह उन्हें भी कमरे में नहीं आने दे रही थी।

    इसके बाद पति ने अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया।

    घटनाक्रम

    महिलाओं ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी नहीं खोला दरवाजा

    काकीनाडा के सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी मंगलवार को मणि और उनकी बेटी को अस्पताल ले जाने के लिए उनके घर पहुंचे, लेकिन महिलाओं ने अपने कमरे का दरवाजा खोलने से साफ इनकार कर दिया।

    इसके बाद महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने बड़ी मुश्किलों से उन्हें दरवाजा खोलने के लिए राजी किया और उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि कमरे में बंद रहने की वजह से दोनों महिलाएं मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गई हैं।

    अन्य मामला

    राज्य में पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

    पिछले साल जुलाई में भी आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी से ऐसी ही घटना सामने आई थी।

    यहां कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से तीन महिलाओं ने करीब 15 महीने तक खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया था।

    यह मामला तब सामने आया था जब गांव के कुछ वालंटियर सरकारी योजना के तहत प्लॉट की अनुमति के लिए उनके अंगूठे का निशान लेने के लिए गए हुए थे।

    कोरोना वायरस

    देश में क्या है कोरोना महामारी की स्थिति?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 129 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,76,330 हो गई है। इनमें से 5,30,680 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। केरल में हुई दो पुरानी मौतों को भी आज कुल मौतों के आंकड़े में जोड़ा गया है।

    देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,408 है, वहीं कोविड वैक्सीन की 2.20 अरब खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    आंध्र प्रदेश

    तिरुपति: प्रवेश नहीं मिला तो विधायक के बेटे ने रोक दी हवाई अड्डे की पानी आपूर्ति कबड्डी
    आंध्र प्रदेश: पशु बलि के दौरान नशे में धुत शख्स ने काटी युवक की गर्दन हत्या
    कोरोना का खतरा: अंतरराज्यीय यात्रा को लेकर किस राज्य ने लगाए हैं क्या प्रतिबंध? दिल्ली
    आंध्र प्रदेश: पुलिस ने लगभग 200 करोड़ रुपये के 2 लाख किलो गांजे को लगाई आग आंध्र प्रदेश पुलिस

    कोरोना वायरस

    कोरोना को लेकर WHO का बड़ा बयान, कहा- नजदीक दिख रहा महामारी का अंत विश्व स्वास्थ्य संगठन
    रूसी चमगादड़ों में पाया गया नया कोरोना वायरस खोस्टा-2, इंसानों को कर सकता है संक्रमित रूस समाचार
    तीन महीने और आगे बढ़ाई गई मुफ्त राशन योजना, अब दिसंबर तक मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
    ट्रैवल और टूरिज्म के क्षेत्र में बनाएं करियर, जानें किन कोर्स से मिलेगी नौकरी ट्रेवल टिप्स

    महामारी

    क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को 5,000 रुपये का इनाम देगी सरकार? व्हाट्सऐप
    कोरोना: दैनिक मामलों में तेज उछाल, बीते दिन देश में मिले 20,000 से अधिक मरीज कोरोना वायरस
    वैश्विक स्तर पर बढ़ने लगीं कोरोना से होने वाली मौतें, WHO वैज्ञानिक ने किया आगाह विश्व स्वास्थ्य संगठन
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 20,044 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025