NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / UK में पहली बार हुआ गर्भाशय प्रत्यारोपण, बड़ी बहन ने छोटी को दान की अपनी कोख
    अगली खबर
    UK में पहली बार हुआ गर्भाशय प्रत्यारोपण, बड़ी बहन ने छोटी को दान की अपनी कोख
    UK में पहली बार हुआ गर्भाशय प्रत्यारोपण

    UK में पहली बार हुआ गर्भाशय प्रत्यारोपण, बड़ी बहन ने छोटी को दान की अपनी कोख

    लेखन गौसिया
    Aug 23, 2023
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    यूनाइटेड किंगडम (UK) में पहली बार गर्भाशय प्रत्यारोपण किया गया है, जो सफल साबित हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक, यहां 40 वर्षीय एक महिला ने अपना गर्भाशय अपनी 34 वर्षीय बहन को दान किया है।

    करीब 17 घंटे तक चले ऑपरेशन की सफलता से दोनों बहनें काफी खुश हैं और फिलहाल प्राप्तकर्ता महिला IVF के जरिये 2 बच्चे पैदा करने की योजना बना रही है।

    आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राप्तकर्ता महिला बचपन से ही एक दुर्लभ स्थिति से पीड़ित है, जिसके कारण उसका गर्भ अविकसित है, लेकिन अंडाशय ठीक से काम रहा है।

    महिला की बड़ी बहन नॉर्मल है और उसके 2 बच्चे भी हैं, इसलिए उसने अपना गर्भाशय अपनी छोटी बहन को दान करने का फैसला किया।

    इसके बाद इस साल फरवरी में गर्भाशय प्रत्यारोपण का ऑपरेशन ऑक्सफोर्ड के चर्चिल अस्पताल में 20 डॉक्टरों की टीम ने किया, जिसमें करीब 17 घंटे का समय लगा।

    बयान

    डॉक्टर ने क्या कहा?

    गर्भाशय को प्रत्यारोपित करने वाली टीम का नेतृत्व प्रत्यारोपण सर्जन इसाबेल क्विरोगा ने किया था।

    उन्होंने बताया, "इस ऑपरेशन से प्राप्तकर्ता महिला और दाता दोनों बहुत खुश थीं। प्राप्तकर्ता महिला एक नहीं बल्कि 2 बच्चों को जन्म देने की उम्मीद कर रही है। उसने सर्जरी के पहले ही पति के साथ प्रजनन उपचार कराया था और उनके पास 8 भ्रूण हैं। फिलहाल महिला का गर्भ ठीक तरह से काम कर रहा है और हम उसकी प्रगति पर नजर रखे हैं।"

    बयान

    डॉक्टरों के लिए भी था भावनात्मक मामला

    स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन रिचर्ड स्मिथ ने भी टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने गर्भ प्रत्यारोपण पर शोध करते हुए 25 साल बिताए हैं।

    BBC से बात करते हुए उन्होंने बताया, "यह मामला बहुत भावनात्मक था। इसकी सफलता के बाद हम सभी रो दिए थे। मैं खुश हूं कि हमें ऐसी दाता मिली, जो ऑपरेशन के बाद सामान्य है और प्राप्तकर्ता महिला भी थेरेपी के बाद अच्छा महसूस कर रही है और बच्चा पैदा करने की उम्मीद कर रही है।"

    गर्भधारण

    2 गर्भधारण के बाद हटा दिया जाएगा गर्भाशय

    महिला की सर्जरी के 2 हफ्ते बाद उसे पहली बार मासिक धर्म हुआ था, लेकिन अन्य प्रत्यारोपण रोगियों की तरह उसे भी ऊतक अस्वीकृति को रोकने के लिए दवाएं लेने की जरूरत पड़ी।

    इससे लंबे समय तक चलने वाले स्वास्थ्य जोखिमों का खतरा होता है, इसलिए 2 गर्भधारण के बाद गर्भाशय को हटा दिया जाएगा।

    जानकारी के मुताबिक, सर्जरी से पहले दोनों महिलाओं की काउंसलिंग की गई थी और मानव ऊतक प्राधिकरण से उन्हें सर्जरी की अनुमति मिली थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो स्वीडन, अमेरिका, सऊदी अरब, तुर्की, चीन, चेक गणराज्य, ब्राजील, जर्मनी, सर्बिया और भारत में 90 से अधिक गर्भ प्रत्यारोपण किए गए हैं। इनमें जीवित दाता ज्यादा शामिल हैं। इससे लगभग 50 बच्चों का जन्म हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    लंदन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- शराब पीएं और पार्टी करें लंदन
    100 साल पुराना गद्दा और कभी न धोई गई चद्दर इस्तेमाल करती है यह महिला अजब-गजब खबरें
    UK: 9 साल के बच्चे को बगीचे में मिला दूसरे विश्व युद्ध का बिना फटा ग्रेनेड विश्व युद्ध 2
    ट्रिपलेट ने बनाया सबसे अधिक समय से पहले जन्म और सबसे कम वजन के लिए रिकॉर्ड  बच्चों की देखभाल

    अजब-गजब खबरें

    इंदौर: मकान मालिक ने सिर्फ 1 रुपये में सौंप दिया किरायेदारों को अपना मकान, जानिए कारण  मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: टमाटरों की निगरानी के लिए किसान ने खेत में लगाया CCTV कैमरा, जानिए पूरा मामला महाराष्ट्र
    जानिए कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी ब्लैकी, करोड़ों रुपये की मालकिन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: 15 वर्षीय लड़की ने 12 दोस्तों के ऊपर से किया बरनी फ्लिप, बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025