NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जानिए कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी ब्लैकी, करोड़ों रुपये की मालकिन
    अगली खबर
    जानिए कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी ब्लैकी, करोड़ों रुपये की मालकिन
    दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली है ब्लैकी

    जानिए कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी ब्लैकी, करोड़ों रुपये की मालकिन

    लेखन अंजली
    Aug 09, 2023
    01:39 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर जब किसी की मृत्यु हो जाती है तो वह अपनी सारी संपत्ति अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोड़ जाता है।

    हालांकि, यूनाइटेड किंगडम (UK) के बेन री ने अपनी संपत्ति का उत्तराधिकारी अपनी पालतू बिल्ली ब्लैकी को बनाया।

    बेन प्राचीन वस्तुओं के करोड़पति व्यापारी थे और साल 1988 में उनकी मृत्यु के बाद ब्लैकी 70 लाख पाउंड (लगभग 70 करोड़ रुपये) की मालकिन बन गई।

    आइए आज ब्लैकी के बारे में महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    आधिकारिक तौर पर अभी तक दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली है ब्लैकी

    भारी विरासत ने आधिकारिक तौर पर ब्लैकी को दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बना दिया और गिनीज बुक में यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

    बेन के पास कुछ मिलाकर 15 बिल्लियां थीं और वह उनसे बहुत प्यार करते थे, लेकिन ब्लैकी उनकी सबसे ज्यादा दुलारी बिल्ली थी।

    बेन का परिवार तो था, लेकिन वह एक वैरागी थे और उन्होंने अपनी वसीयत को अपनी बिल्ली के नाम करना ज्यादा बेहतर समझा।

    अन्य पालतू जानवर

    ब्लैकी के अलावा ये बिल्लियां भी हैं अमीर

    सिर्फ ब्लैकी ही एकमात्र अमीर पालतू जानवर नहीं है, बल्कि कुछ और प्रसिद्ध बिल्लियां भी हैं, जो रानियों की तरह अपना जीवन जी रही हैं।

    जैसे कि मशहूर हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट की बिल्लियां, ओलिविया बेन्सन और ग्रम्पी कैट। हालांकि, वास्तव में उनके पास पैसा नहीं है और उनके मालिक उन्हें शाही ट्रीटमेंट देते हैं।

    इसके अतिरिक्त बेन एकमात्र ऐसे व्यक्ति नहीं थे, जिसने अपने पालतू जानवर को करोड़ों की संपत्ति विरासत में दी।

    चौपेट

    जर्मन फैशन डिजाइनर भी बिल्ली के नाम कर गए थे अपनी संपत्ति 

    जर्मनी के दिवंगत फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के पास साल 2011 में सफेद बिरमन बिल्ली आई थी, जिसका नाम उन्होंने चौपेट रखा था।

    वह चौपेट को वो सुविधाएं देते थे, जो दुनिया के अमीर लोगों को मिलती हैं क्योंकि वह उनके सबसे नजदीक थी। यही वजह थी कि कार्ल मरने से पहले अपनी संपत्ति चौपेट के नाम कर गए थे।

    चौपेट अपने मालिक की वजह से मशहूर हो गईं और सोशल मीडिया पर भी उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

    जानकारी

    शायद अब हमारे बीच नही है ब्लैकी

    गिनीज बुक के मुताबिक, बेन की मृत्यु के बाद ब्लैकी का क्या हुआ और क्या वह आज भी जीवित है और अपनी करोड़पति जीवनशैली का आनंद ले रही है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

    हालांकि, यह संभावना है कि ब्लैकी अब हमारे साथ नहीं है। अगर वह होती तो उसके नाम जीवित रहने वाली सबसे उम्रदराज बिल्ली का रिकॉर्ड भी होता, जो फिलहाल UK की फ्लॉसी नामक बिल्ली के नाम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ब्रिटेन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- अनजान पुरुषों से दूर रहें ब्रिटेन
    UK में अचानक बदला आसमान का रंग, जानिए कारण  लाइफस्टाइल
    औरोरा लाइट्स दिखाने के लिए पायलट ने उड़ान के बीच विमान को 360 डिग्री घुमाया  सोशल मीडिया
    पगी स्मॉल नामक यह पालतू कुत्ता सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से भी ज्यादा है प्रसिद्ध, जानें वजह  सोशल मीडिया

    गिनीज बुक

    ब्राजील में बना 'दुनिया का सबसे बड़ा ईस्टर अंडा', 3 जिराफ से भी बड़ा है आकार ब्राजील
    मिलिए दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते 'पर्ल' से, आपकी जेब में हो जाएगा फिट अजब-गजब खबरें
    चीन: लड़के ने 1 मिनट में 2 उंगलियों से किए 22 पुश अप्स, बनाया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    ऑस्ट्रेलियाई युवक ने 1 घंटे में किए 3,206 पुश अप्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया

    अजब-गजब खबरें

    चीन: व्यक्ति ने करतब दिखाते हुए 3 मिनट में हल किए 3 रुबिक क्यूब, बनाया रिकॉर्ड चीन समाचार
    दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश तुवालु हो सकता है लुप्त, बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर द्वीप
    ब्राजील: अंतिम संस्कार थीम पर आधारित जन्मदिन पार्टी, युवती ने ताबूत में लेटकर की मेजबानी ब्राजील
    बेंगलुरू: महिला के सिर पर बचपन से ही उभर रही गांठ को डॉक्टर ने निकाला बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025