NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / लंदन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- शराब पीएं और पार्टी करें
    अजब-गजब

    लंदन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- शराब पीएं और पार्टी करें

    लंदन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- शराब पीएं और पार्टी करें
    लेखन गौसिया
    Mar 23, 2023, 11:51 am 1 मिनट में पढ़ें
    लंदन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- शराब पीएं और पार्टी करें
    108 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण

    आजकल किसी व्यक्ति की औसतन उम्र 60-70 साल से अधिक नहीं होती, लेकिन कुछ लोग 100 या उससे ज्यादा साल तक भी स्वस्थ जीवन जीते हैं। इसके पीछे सबके अलग-अलग कारण होते हैं। हालांकि, दक्षिण-पूर्व लंदन निवासी 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने गत गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी लंबी उम्र का अनोखा कारण बताया है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनकी लंबी उम्र का कारण दोपहर के खाने के वक्त शराब पीना और पार्टी करना है।

    क्या है मामला?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑरपिंगटन निवासी बुजुर्ग महिला का नाम मैरी एन क्लिफ्टन है। उन्हें रोसीना के नाम से भी जाना जाता है। गत गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम के फॉक्सब्रिज हाउस में केयर टीम द्वारा आयोजित क्लिफ्टन की जन्मदिन पार्टी में उन्होंने अपने लंबे और सुखी जीवन का रहस्य बताया। क्लिफ्टन ने कहा कि वह दोपहर के खाने के समय शराब पीती हैं, जो उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाती। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ-साथ पार्टी भी जमकर करें।

    कैसा है क्लिफ्टन का निजी जीवन?

    क्लिफ्टन का जन्म 1915 को लैंबेथ में हुआ था और स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने फैशन के क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह अपनी बेटी के प्रिंटिंग व्यवसाय में शामिल हो गईं। क्लिफ्टन अपने दिवंगत पति एर्नी से 12 साल की उम्र में स्कूल में ही मिली थी। शादी के बाद दोनों के 2 बच्चे पामेला और बर्नी हुए। अब क्लिफ्टन के 4 पोते-पोतियां, 10 पड़पोते-पड़पोतियां और 7 पड़-पड़पोते और पड़-पड़पोतियां हैं।

    क्लिफ्टन सभी के द्वारा पसंद की जाने वाली और लोकप्रिय निवासी हैं

    फॉक्सब्रिज हाउस के होम मैनेजर स्टेला बार्न्स ने बताया, "क्लिफ्टन बहुत पसंद की जाने वाली और लोकप्रिय निवासी हैं। उनकी जन्मदिन पार्टी में ब्रॉमली के मेयर भी शामिल हुए थे। इसके अलावा उन्हें राजा से एक कार्ड संदेश भी मिला था, जिसे पार्टी में पढ़ा गया था।" उन्होंने आगे कहा कि क्लिफ्टन की पार्टी की तैयारी के लिए सभी कर्मचारियों ने मन लगाकर काम किया और सबने पार्टी का आनंद उठाया।

    ये हैं दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला

    स्पेन के कैटेलोनिया में रहने वाली मारिय ब्रान्यास मोरेरा 'दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला' हैं। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया है। मोरेरा की उम्र 115 साल है और वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने अपनी लंबी उम्र का कारण मिले आदेशों की पालना करने, शांति से रहने, परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध रखने, प्रकृति के साथ संपर्क, भावनात्मक स्थिरता और बुरे लोगों से दूर रहना बताया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लंदन
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अजब-गजब खबरें

    लंदन

    अमृतपाल मामला: UK में भारतीय उच्चायुक्त ने जारी किया संदेश, कहा- सनसनीखेज झूठ में सच्चाई नहीं पंजाब
    किम कार्दशियन जैसी जीवनशैली जीने के लिए इस महिला ने खर्च किए 11 करोड़ रुपये यूनाइटेड किंगडम (UK)
    लंदन: भारतीय उच्चायोग दफ्तर के बाहर 'जय हो' गाने पर भारतीयों संग थिरके ब्रिटिश पुलिसकर्मी ब्रिटेन
    दिल्ली: ब्रिटेन उच्चायोग के बाहर सिखों का प्रदर्शन, बोले- तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं दिल्ली पुलिस

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    पगी स्मॉल नामक यह पालतू कुत्ता सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से भी ज्यादा है प्रसिद्ध, जानें वजह  सोशल मीडिया
    औरोरा लाइट्स दिखाने के लिए पायलट ने उड़ान के बीच विमान को 360 डिग्री घुमाया  सोशल मीडिया
    UK में अचानक बदला आसमान का रंग, जानिए कारण  लाइफस्टाइल
    ब्रिटेन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- अनजान पुरुषों से दूर रहें ब्रिटेन

    अजब-गजब खबरें

    इस दुल्हन ने अपनी शादी में मेहमानों को सिर्फ पानी पिलाने की बनाई योजना, जानिए कारण सोशल मीडिया
    इंग्लैंड: 102 साल तक रहने के बाद यह बुजुर्ग महिला बेच रही अपना घर, जानिए कारण इंग्लैंड
    न्यूयॉर्क: प्रेमी ने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड के जरिए प्रेमिका को किया प्रपोज  न्यूयॉर्क
    पत्नी ने 2.9 करोड़ रुपये की जीती लॉटरी तो पति को छोड़ प्रेमी संग की शादी दक्षिण कोरिया

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023