NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / न्यूयॉर्क: अल्बर्ट आइंस्टीन का परमाणु बम बनाने से जुड़ा पत्र होगा नीलाम
    अगली खबर
    न्यूयॉर्क: अल्बर्ट आइंस्टीन का परमाणु बम बनाने से जुड़ा पत्र होगा नीलाम
    अल्बर्ट आइंस्टीन का एटोमिक बॉम्ब पत्र होगा नीलाम (तस्वीर: फ्लिकर)

    न्यूयॉर्क: अल्बर्ट आइंस्टीन का परमाणु बम बनाने से जुड़ा पत्र होगा नीलाम

    लेखन अंजली
    Jun 26, 2024
    06:19 pm

    क्या है खबर?

    20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का वह पत्र नीलामी का हिस्सा बनने वाला है, जिसने अमेरिका को दुनिया का पहला परमाणु बम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था।

    अब यह पत्र माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन से संबंधित कलाकृतियों की नीलामी के हिस्से के तौर पर बेचा जा रहा है, जिनकी साल 2018 में 65 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी।

    आइए जानते हैं कि पत्र कब और कहां नीलाम होने वाला है।

    नीलामी घर

    पत्र की नीलामी कहां होगी?

    आइंस्टीन का यह पत्र न्यूयॉर्क में स्थित क्रिस्टीज नीलामी घर द्वारा नीलाम किया जा रहा है।

    आइंस्टीन द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र को कई वैज्ञानिकों ने मिलकर साल 1939 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट के लिए लिखा था और उन्हें बताया था कि नाजी जर्मनी खतरनाक हथियार बनाने में सक्षम है इसलिए उन्हें भी अपना परमाणु बम बना लेना चाहिए।

    बता दें कि उस समय नाजी जर्मनी और अमेरिका का संबंध सही नहीं था।

    कीमत

    33 करोड़ रुपये से अधिक कीमत पर बिक सकता है पत्र

    पॉल के साथ माइक्रोसॉफ्ट कंपनी शुरू करने वाले बिल गेट्स ने कहा, "व्यक्तिगत कंप्यूटिंग पॉल के बिना अस्तित्व में नहीं होती और अब नीलामी में जाने वाली उनके संग्रह की चीजों में कंप्यूटिंग से जुड़ी होगी, लेकिन आइंस्टीन का पत्र एक केंद्रबिंदु होने की उम्मीद है।"

    नीलामी घर के मुताबिक, पत्र की अनुमानित कीमत 40 लाख डॉलर से 60 लाख डॉलर (33 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये) के बीच हो सकती है।

    अन्य चीजें

    पॉल के संग्रह में ये चीजें भी हैं शामिल

    आइंस्टीन के पत्र के अलावा साल 1971 का एक कंप्यूटर मॉडल भी नीलाम किया जा रहा है, जिसे पॉल ने अपडेट किया था।

    क्रिस्टीज का कहना है, "यह उस मॉल के समान है, जिस पर उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना के समय बिल गेट्स के साथ काम किया होगा। इस प्रकार के कंप्यूटर इंटरनेट के शुरूआती रूपों के विकास के लिए महत्वपूर्ण थे। इस कंप्यूटर के 30,000 डॉलर से 50,000 डॉलर (25 से 41 लाख रुपये) में बिकने की उम्मीद है।"

    तारीख

    कब होगी नीलामी?

    पॉल के संग्रह में शामिल सभी चीजों को सितंबर में नीलाम किया जाएगा।

    इससे पहले साल 2022 में पॉल के कला संग्रह से 1.5 करोड़ डॉलर से अधिक राशि जुटाकर एक नीलामी में सबसे बड़ी बिक्री का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    इस नीलामी में पाब्लो पिकासो, साल्वाडोर डाली और विंसेंट वान गॉग की पेंटिंग शामिल थीं।

    पॉल की इच्छा थी कि उनके पैसों को परोपकारी कार्यों के लिए खर्च किया जाए, इसलिए नीलामी घर ने वैसा ही किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अल्बर्ट आइंस्टीन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प
    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस

    अल्बर्ट आइंस्टीन

    पीयूष गोयल ने कहा आइंस्टीन ने की थी गुरुत्वाकर्षण की खोज, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल योगी आदित्यनाथ
    गुरुत्वाकर्षण वाले बयान पर पीयूष गोयल ने स्वीकार की गलती, दोहराया आइंस्टीन का कथन मुंबई
    ब्रिटेन: आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है 11 वर्षीय यूसुफ शाह का IQ ब्रिटेन
    इतिहास के प्रसिद्ध और तेज दिमाग वाले व्यक्तिों की अजीबोगरीब आदतें, जानकर रह जाएंगे दंग अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: अलास्का की नदियों का रंग क्यों बदल रहा? अमेरिका
    ब्राजील: यह व्यक्ति उल्टे कर लेता है अपने पैर, 210 डिग्री घुमाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड  ब्राजील
    जर्मनी: लाखों रुपयों में बिकी 2 साल के बच्चे की पेंटिंग जर्मनी
    अमेरिका: इस साल भी भारतीय मूल के 12 वर्षीय लड़के ने जीती स्पेलिंग B प्रतियोगिता  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025