NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ब्राजील: यह व्यक्ति उल्टे कर लेता है अपने पैर, 210 डिग्री घुमाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    ब्राजील: यह व्यक्ति उल्टे कर लेता है अपने पैर, 210 डिग्री घुमाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड 
    210 डिग्री तक अपना पैर घुमा लेता है यह व्यक्ति

    ब्राजील: यह व्यक्ति उल्टे कर लेता है अपने पैर, 210 डिग्री घुमाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन अंजली
    May 30, 2024
    03:04 pm

    क्या है खबर?

    भारत में अगर किसी के पैर उलटे दिख जाए तो लोग चुडैल या राक्षस जैसे नाम देने लगते हैं, लेकिन यह किसी में छुपी एक खास प्रतिभा भी हो सकती है।

    ब्राजील के रहने वाले रेनाटो बेमा गैया ने अपने लचीले पैरों के जरिए गिनीज बुक में अपना नाम शामिल करा लिया है।

    उन्होंने अपने दाएं पैर को 210.66 डिग्री घुमाकर आधिकारिक तौर पर 'सबसे ज्यादा पैर घुमाने' का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं रोनाटो

    रेनाटो को 30 साल पहले अपनी इस प्रतिभा का पता चला था।

    उन्होंने कहा, "इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए मैंने बिल्कुल भी अभ्यास नहीं किया है क्योंकि पैर को घुमाना एक प्राकृतिक कौशल है।"

    रोनाटो से पहले 3 व्यक्तियों ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन वह अपने पैर को 180 डिग्री से कम घुमा पाए थे।

    यही रिकॉर्ड महिला श्रेणी में अमेरिका की केल्सी ग्रब के नाम है, जिन्होंने अपने पैर को 171.4 डिग्री घुमाकर बनाया।

    कारण

    रेनाटो ने क्यों किया इस रिकॉर्ड को बनाने का प्रयास?

    रेनाटो ने बताया कि उन्होंने ब्राजील की लोककथाओं के एक पौराणिक प्राणी कुरुपिरा को श्रद्धांजलि देने के लिए रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया, जिसके पिछड़े पैर शिकारियों और यात्रियों के लिए भ्रामक पैरों के निशान बनाते थे।

    आगे उन्होंने यह भी कहा, "इस रिकॉर्ड का प्रयास करने की एक और वजह उनकी पसंदीदा फुटबॉल टीम एसई पाल्मेरास के साथ-साथ फिलाडेल्फिया ईगल्स, चार्लोट हॉर्नेट्स, शिकागो शावक और पिट्सबर्ग पेंगुइन नामक अमेरिकी खेल टीमें भी थी, जिनका वह प्रतिनिधित्व करना चाहते थे।"

    नियम

    रिकॉर्ड के प्रयास से जुड़े थे कई नियम

    इस रिकॉर्ड के प्रयास के लिए रोनाटो को कई नियमों का पालन भी करना पड़ा था।

    जैसे कि पैर को घुमाते समय एड़ी नहीं उठनी चाहिए। इसके अतिरिक्त हाथों या किसी भी तरह के उपकरण का सहारा नहीं लेना। साथ ही शरीर के ऊपरी हिस्से को घुमाएं बिना पैर को जितना संभव हो सके घुमाना।

    पैर को घुमाने के बाद कम से कम 10 सेकंड तक रूकना भी जरूरी था।

    अन्य रिकॉर्ड

    रेनाटो द्वारा बनाए गए अन्य विश्व रिकॉर्ड

    रोनाटो के नाम अब 4 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के खिताब हैं।

    उन्होंने पिछले साल एक ही दिन में जीभ से संबंधित 2 विश्व रिकॉर्ड बनाएं, जिसमें एक मिनट में सबसे ज्यादा जीभ से नाक को छूना और जीभ से 5 जेंगा ब्लॉक को तेजी से हटाना शामिल था।

    इसके बाद बीते दिसंबर में उन्होंने 6.94 सेकंड में 10 किताबों को स्थापित करने और उन्हें तेजी से उलटने का रिकॉर्ड भी बनाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्राजील
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प
    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष

    ब्राजील

    वियतनाम में मिला हवा के जरिये फैलने वाला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन भारत की खबरें
    अब ग्रीक अक्षरों पर होंगे कोरोना वेरिएंट्स के नाम, WHO ने शुरू किया नया सिस्टम दक्षिण अफ्रीका
    पुणे: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, अधिक गंभीर लक्षणों का बनता है कारण पुणे
    दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है सबसे पहले भारत में मिला डेल्टा वेरिएंट- WHO भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    लोगों के बीच मशहूर हो रही 'मूत्र के दाग' वाली जींस, 50,000 रुपये है कीमत  फैशन टिप्स
    अमेरिका की एयरलाइन 101 साल की महिला को बार-बार समझती रही बच्चा, जानें पूरा मामला अमेरिका
    लाओस के अप्रवासी कैंसर रोगी ने पावरबॉल जैकपॉट में जीते 108 अरब रुपये  अमेरिका
    अमेरिका: 'बीटल्स बैंड' के रॉकस्टार जार्ज हैरिसन का सितार लगभग 56 लाख में हुआ नीलाम  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025