NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बिकने जा रहा है राजकुमारी डायना का पुश्तैनी घर, इतनी है कीमत 
    अगली खबर
    बिकने जा रहा है राजकुमारी डायना का पुश्तैनी घर, इतनी है कीमत 
    22 साल बाद बिकेगा राजकुमारी डायना का पुश्तैनी घर

    बिकने जा रहा है राजकुमारी डायना का पुश्तैनी घर, इतनी है कीमत 

    लेखन सयाली
    Jun 25, 2024
    06:55 pm

    क्या है खबर?

    राजकुमारी डायना का पुश्तैनी घर 22 साल बाद बिकने वाला है। यह घर उनके पिता और सौतेली मां का बताया जा रहा है।

    इंग्लैंड स्थित लंदन के मेफेयर क्षेत्र के इस घर की कीमत 1.3 करोड़ डॉलर यानी लगभग एक अरब रुपये लगाई गई है।

    वेदरेल के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष पीटर वेदरेल ने बताया कि राजकुमारी डायना का यह प्रभावशाली घर 22 सालों में पहली बार बिकने वाला है, जिसे वे एक अन्य साथी के साथ मिलकर बेचेंगे।

    इतिहास

    1980 के दशक की शुरुआत में बनाया गया था यह घर

    24 फार्म स्ट्रीट पर स्थित यह 4 मंजिला टाउनहाउस 1980 के दशक की शुरुआत में बनाया गया था। इसे 1990 में राजकुमारी डायना के परिवार ने खरीदा था।

    उनके पिता अर्ल स्पेंसर ने इसे उनकी सौतेली मां काउंटेस राइन स्पेंसर को उपहार में दिया था। 1992 में अर्ल स्पेंसर की मृत्यु के बाद, काउंटेस स्पेंसर ने संपत्ति का पूर्ण स्वामित्व ग्रहण कर लिया था।

    किंग चार्ल्स तृतीय से तलाक लेने के बाद डायना इस घर में अक्सर आती रहती थीं।

    स्वामित्व

    2000 में काउंटेस स्पेंसर ने बेच दिया था यह घर

    यह संपत्ति 2000 के दशक की शुरुआत तक काउंटेस स्पेंसर के स्वामित्व में रही थी। इसके बाद वह एक हवेली के फ्लैट में रहने लगी थीं।

    2000 में ही इस पुश्तैनी घर को काउंटेस स्पेंसर ने एलन और मैरी होबार्ट नामक कला संग्राहकों को बेच दिया था।

    2021-2024 की शुरुआत में एलन और मैरी की मृत्यु के बाद इस घर को उनके परिवार वालों द्वारा बेचा जा रहा है।

    वेदरेल और चेस्टरटन्स नामक कंपनियां इस टाउनहाउस को बेच रही हैं।

    विशेषताएं

    घर में हैं 5 कमरों समेत ये अन्य विशेषताएं

    यह टाउनहाउस बाहर से क्रीम रंग का है और इसमें सफेद रंग की खिड़कियां लगी हैं। इसमें एक दक्षिण मुखी छत, आंगन, भूमिगत कार पार्किंग और एक निजी गैराज भी है।

    गैराज को एक अलग इकाई के रूप में सूची में शामिल किया गया है। इस घर में एक ड्राइंग रूम, लाइब्रेरी और 5 बेडरूम हैं।

    इनमें से 3 बेडरूम दूसरी मंजिल पर और 2 शीर्ष मंजिल पर हैं। सभी कमरों में अलग बाथरूम और ड्रेसिंग रूम बनवाए गए हैं।

    अन्य जानकारी

    दुनियाभर से लोग इस घर को खरीदने में दिखा सकते हैं दिलचस्पी

    इस घर की पहली मंजिल पर एक रिसेप्शन हॉल और भोजन कक्ष है। यहां पर एक रसोई भी है, जो आंगन में खुलती है।

    इसके अलावा इस घर की चारों मंजिलें लिफ्ट से जुड़ी हुई हैं। चेस्टरटन्स में मेफेयर सेल्स के प्रमुख दानिश आरिफ ने बताया कि यह घर उच्च स्तर पर सुसज्जित है और इसे बहुत सुंदर सजाया गया है।

    उन्हें आशा है कि इस घर के शाही इतिहास के कारण दुनियाभर से लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    अजब-गजब खबरें
    ब्रिटेन

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव
    देश की पहली रेसिंग क्रॉस कार XCL2 से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास  रेसिंग कार
    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    विदेशी निवेशकों का शेयर बाजार में बढ़ा निवेश, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार

    लंदन

    लंदन: भारतीय उच्चायोग पर हिंसा के मुख्य सूत्रधार अवतार सिंह खांडा की कैंसर से मौत खालिस्तान
    कौन था अवतार सिंह खांडा? बम बनाने में माहिर, कई खालिस्तानी संगठनों का सदस्य रहा अमृतपाल सिंह
    लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 3 दिन में दूसरा मामला यूनाइटेड किंगडम (UK)
    लंदन: रूबेंस की सदियों पुरानी पेंटिंग की होगी नीलामी, 63 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद  अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    लंदन: क्यों 2 लाख रुपये में नीलाम हो रहे हैं 10 रुपये के नोट?  लंदन
    अमेरिका: अलास्का की नदियों का रंग क्यों बदल रहा? अमेरिका
    ब्राजील: यह व्यक्ति उल्टे कर लेता है अपने पैर, 210 डिग्री घुमाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड  ब्राजील
    जर्मनी: लाखों रुपयों में बिकी 2 साल के बच्चे की पेंटिंग जर्मनी

    ब्रिटेन

    पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त की PoK यात्रा पर भारत ने जताई आपत्ति, बताया संप्रभुता का उल्लंघन पाकिस्तान समाचार
    यमन पर हमले से अमेरिका ने ईरान को दिया 'संदेश', ब्रिटेन बोला- कोई विकल्प नहीं था अमेरिका
    ब्रिटेन: फिलिस्तीन समर्थकों पर लंदन स्टॉक एक्सचेंज को बाधित करने की साजिश रचने का आरोप, गिरफ्तार लंदन
    राम मंदिर उद्घाटन: अमेरिका से लेकर फ्रांस तक, दुनियाभर में ऐसे मनाया जा रहा जश्न राम मंदिर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025