NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: इस साल भी भारतीय मूल के 12 वर्षीय लड़के ने जीती स्पेलिंग B प्रतियोगिता 
    अगली खबर
    अमेरिका: इस साल भी भारतीय मूल के 12 वर्षीय लड़के ने जीती स्पेलिंग B प्रतियोगिता 
    12 वर्षीय किशोर ने जीती स्पेलिंग B प्रतियोगिता

    अमेरिका: इस साल भी भारतीय मूल के 12 वर्षीय लड़के ने जीती स्पेलिंग B प्रतियोगिता 

    लेखन अंजली
    May 31, 2024
    12:17 pm

    क्या है खबर?

    हर साल अमेरिका में स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग B प्रतियोगिता आयोजित की जाती है और इस बार भी भारतीय मूल के लड़के ने इसका खिताब जीता है।

    फ्लोरिडा के 12 वर्षीय ब्रुहत सोमा ने 29 शब्दों का सही उच्चारण करके एक ट्रॉफी और 50,000 डॉलर (41 लाख रुपये से ज्यादा नकद) के साथ-साथ अन्य पुरस्कार जीते हैं।

    इस साल की प्रतियोगिता टाईब्रेकर तक पहुंची, जिसमें ब्रुहत ने 90 सेकंड में 29 शब्दों का सही उच्चारण किया।

    आइए पूरी खबर जानें।

    विजेता

    ब्रुहत का फैजान से चला कड़ा मुकाबला

    इस बार की 96वीं नेशनल स्पेलिंग B प्रतियोगिता में ब्रुहत ने फैजान जकी नामक लड़के को हराया, जो लाइटिंग राउंड में 20 शब्दों का सही उच्चारण करने में सफल रहें।

    शुरूआत में फैजान की गति ब्रुहत से ज्यादा थी, लेकिन जब उसने 25 शब्दों के उच्चारण का प्रयास किया तो उनमें से 4 शब्द बोलने में असफल रहें और ब्रुहत ने 30 में से 29 शब्दों का सही उच्चारण करके पहला स्थान हासिल कर लिया।

    रिकॉर्ड

    ब्रुहत ने तोड़ा हरिनी लोगन का स्थायी स्पेल-ऑफ रिकॉर्ड

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि ब्रुहत ने 29 शब्दों का सही उच्चारण करके भारतीय मूल की हरिनी लोगन नामक लड़की द्वारा बनाए गए स्थायी स्पेल-ऑफ रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसे हरिनी ने साल 2022 में बनाया था।

    बता दें कि ब्रुहत ने तीसरी बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, लेकिन बीते साल वह 74वें स्थान पर रहा, जबकि साल 2022 में 163वें स्थान पर ही सिमट कर रह गया।

    स्पेलर

     245 स्पेलर को हराकर ब्रुहत ने जीती प्रतियोगिता

    इस साल की स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग B प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 245 स्पेलर आए थे और इनमें से 65 स्पेलर पहले से ही इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिस्पर्धा कर चुके थे, वहीं 24 स्पेलर भारतीय मूल के थे।

    इन स्पेलर में से 4 स्पेलर साल 2023 के फाइनलिस्ट भी थे, जिन्हें साल 2024 की प्रतियोगिता को जितने का दोबारा प्रयास किया था, लेकिन इन सभी को पछाड़ते हुए ब्रुहत ने बाजी मार ली।

    पिछले साल का विजेता

    पिछले साल देव शाह ने जीता था इस प्रतियोगिता का खिताब

    इस साल के स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग B के 8 फाइनलिस्ट में से 5 भारतीय मूल के थे, जिसमें ब्रुहत के अलावा 14 वर्षीय ऋषभ साहा, 12 वर्षीय श्रेय पारिख, 13 वर्षीय अदिति मुथुकुमार और 13 वर्षीय अनन्या राव प्रसन्ना शामिल थीं।

    पिछले साल के विजेता की बात करें तो भारतीय मूल के 14 वर्षीय किशोर देव शाह ने 11 अक्षरों के शब्द का सही उच्चारण करके प्रतियोगिता का खिताब जीता था, जबकि साल 2022 में हरिनी लोगन जीती थी।

    प्रतियोगिता

    साल 1925 से आयोजित होती आ रही है यह प्रतियोगिता 

    साल 1925 में शुरू हुई नेशनल स्पेलिंग B में सालों से भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा रहा है।

    यह 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है और इसमें कुछ सेकंड में कई शब्दों का सही उच्चारण करना होता है।

    इस प्रतियोगिता को साल 2020 में रद्द कर दिया गया था, लेकिन कुछ बदलावों के साथ साल 2021 में यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई।

    इसके बाद साल 2022 से प्रतियोगिता को सामान्य तरीके से आयोजित किया जाने लगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    अमेरिका

    लाओस के अप्रवासी कैंसर रोगी ने पावरबॉल जैकपॉट में जीते 108 अरब रुपये  अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: कोलंबिया विश्वविद्यालय में घुसी पुलिस, हैमिल्टन हॉल से फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को हटाया इजरायल
    पन्नू हत्या साजिश: भारतीय अधिकारियों के शामिल होने की रिपोर्ट पर अमेरिका बोला- चिंताएं उठा रहे भारत सरकार
    अमेरिका: 'बीटल्स बैंड' के रॉकस्टार जार्ज हैरिसन का सितार लगभग 56 लाख में हुआ नीलाम  अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका की एयरलाइन 101 साल की महिला को बार-बार समझती रही बच्चा, जानें पूरा मामला अमेरिका
    हैरी पॉटर की पहली किताब के वॉटरकलर की होगी नीलामी, अनुमानित कीमत है 5 करोड़ रुपये अमेरिका
    व्यक्ति ने इंटर्नशिप पाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, कंपनी को पिज्जा के साथ भेजा आवेदन अमेरिका
    दुबई: लैंग कंपनी की दुर्लभ घड़ी हुई नीलाम, 9 लाख रुपये लगाई गई कीमत दुबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025