NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मौत के दिन से लेकर बियर फेस्टिवल तक, पतझड़ में मनाए जाते हैं ये अद्भुत त्योहार
    अगली खबर
    मौत के दिन से लेकर बियर फेस्टिवल तक, पतझड़ में मनाए जाते हैं ये अद्भुत त्योहार

    मौत के दिन से लेकर बियर फेस्टिवल तक, पतझड़ में मनाए जाते हैं ये अद्भुत त्योहार

    लेखन सयाली
    Sep 03, 2024
    01:39 pm

    क्या है खबर?

    सितंबर के महीने से पतझड़ के मौसम ने दस्तक दे दी है, जो गर्मी को अलविदा कहने और सर्दियों का स्वागत करने का समय है।

    इस मौसम में हल्की-हल्की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है और पेड़ों पर लगे हरे-भरे पत्ते झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, पतझड़ के दौरान दुनियाभर में कई अनोखी परंपराओं वाले त्योहार भी मनाए जाते हैं।

    आइए जानते हैं ऐसे ही 5 अद्भुत त्योहार और उनके पीछे की कहानियां।

    #1

    मेक्सिको का मौत का दिन

    मौत का दिन या डे ऑफ द डेड मेक्सिको का 2 दिवसीय त्योहार है, जिसे डिया डे लॉस मुर्टोस कहा जाता है। 1 और 2 नवंबर को मनाया जाने वाला यह पर्व, जीवित और मृत लोगों को फिर से एक साथ लाता है।

    यहां के लोगों का मानना है कि मरने के बाद लोगों की रूह धरती पर ही रहती है। इस दौरान लोग अपने परिवार के दिवंगत सदस्यों का सम्मान करने के लिए उन्हें भेंट देते हैं।

    #2

    जर्मनी का बियर फेस्टिवल

    जर्मनी के म्यूनिच में पतझड़ के दौरान एक अद्भुत वार्षिक उत्सव मनाया जाता है, जिसे ओकटोबरफेस्ट कहते हैं।

    इस त्योहार की शुरुआत 12 अक्टूबर, 1810 से हुई थी, जब बवेरिया के राजकुमार लुई प्रथम ने राजकुमारी थेरेसी वॉन साक्सेन-हिल्डबर्गहाउसेन से शादी की थी।

    यह दुनिया का सबसे बड़ा वोक्सफेस्ट है, जिसमें एक बीयर उत्सव और एक यात्रा कार्निवल शामिल होता है। इस पर्व पर लोग जी भर के बियर पीते हैं, नाचते-गाते हैं और जर्मन भोजन का आनंद लेते हैं।

    #3

    जापान का शिची-गो-सान त्योहार

    जापान में पतझड़ से जुड़ी कई परंपराएं हैं, लेकिन यहां शिची-गो-सान उत्सव का एक विशेष महत्त्व है। इस पर्व के नाम का मतलब है '7-5-3', जो कि इसे मनाने के तरीके को दर्शाता है।

    यह त्योहार विशेष रूप से 3 और 5 साल के लड़कों और 3 और 7 साल की लड़कियों के लिए होता है। इन आयु के बच्चे अपने विकास की अवस्था में होते हैं, इसीलिए हर साल 15 नवंबर को यह त्योहार मनता है।

    #4

    हैलोवीन

    हैलोवीन के बारे में सभी ने सुना होगा, जो कि अब दुनियाभर में मशहूर हो चुका है। यह अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम समेत कई अन्य देशों में मनाया जाने वाला त्योहार है, जो 31 अक्टूबर को पड़ता है।

    यह ऑलहैलोटाइड के पालन की शुरुआत को दर्शाता है, जो मृतकों को याद करने का समय है। इस दिन बच्चे-बड़े भूतिया वेशभूषा में तैयार होते हैं।

    साथ ही बच्चे लोगों के घरों में जाकर 'ट्रिक और ट्रीट' बोलते हुए कैंडी मांगते हैं।

    #5

    फिलिपींस का मासकारा महोत्सव

    फिलिपींस में पतझड़ में मासकारा महोत्सव होता है, जो की एक वार्षिक उत्सव है। इसके नाम का मतलब है 'कई चेहरे' और इसके दौरान लोग अपने चेहरे पर रंग-बिरंगे मास्क लगाते हैं।

    यह पर्व हर साल अक्टूबर महीने के चौथे रविवार को नीग्रोस द्वीप के बैकोलॉड शहर में आयोजित होता है।

    इसकी शुरुआत 1980 में हुई, जब शहर के अधिकारियों ने एक नौका दुर्घटना की असामयिक त्रासदी के जवाब में उत्सव मनाया, जिसमें 700 लोगों की जान चली गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: कमल हासन की 'ठग लाइफ' का नहीं चला जादू, 'इंडियन 2' भी इससे आगे कमल हासन
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में जनसभा को संबोधित किया, कही ये बड़ी बातें नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश: 50,000 कर्मचारियों ने महीनों से नहीं निकाला वेतन, गड़बड़ी की आशंका मध्य प्रदेश
    पीयूष चावला ने सभी तरह के क्रिकेट से लिया संन्यास पीयूष चावला

    अजब-गजब खबरें

    डेडपूल के सबसे पहले कॉमिक कवर आर्टवर्क की होगी नीलामी, सारे रिकॉर्ड टूटने की संभावना न्यूयॉर्क
    त्वचा की देखभाल के लिए महिला चेहरे पर लगाती है ये चीज, लोग हुए हैरान ब्राजील
    व्यक्ति 78 घंटे 30 मिनट तक लगातार खेलता रहा वीडियो गेम, बनाए 2 विश्व रिकॉर्ड  न्यू जर्सी
    हैदराबाद: इस स्टार्टअप कंपनी ने मकई के कचरे से बनाए बैग, जानिए क्या है खासियत  हैदराबाद

    त्यौहार

    ईस्टर पर अपने परिवार और मेहमानों को बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी  रेसिपी
    विशाल ऑमलेट से लेकर क्राइम-टाइम तक, दुनियाभर में ईस्टर पर निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं  अजब-गजब खबरें
    आने वाला है गुड़ी पड़वा का त्योहार, मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 मीठे मराठी  व्यंजन  महाराष्ट्र
    ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलायें करें इन कपड़ों का चुनाव, सभी करेंगे तारीफ  फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025