NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / विशाल ऑमलेट से लेकर क्राइम-टाइम तक, दुनियाभर में ईस्टर पर निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं 
    अगली खबर
    विशाल ऑमलेट से लेकर क्राइम-टाइम तक, दुनियाभर में ईस्टर पर निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं 
    दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाया जाता है ईस्टर (तस्वीर: फ्रीपिक)

    विशाल ऑमलेट से लेकर क्राइम-टाइम तक, दुनियाभर में ईस्टर पर निभाई जाती हैं ये अनोखी परंपराएं 

    लेखन सयाली
    Mar 30, 2024
    10:26 am

    क्या है खबर?

    ईस्टर ईसाईयों का त्योहार है, जिसे दुनियाभर में मनाया जाता है। इसे सूली पर चढ़ाए जाने के 3 दिन बाद यीशु के पुनर्जन्म की खुशी में मनाया जाता है।

    इस साल यह पर्व 31 मार्च को मनाया जाने वाला है। इस दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी चॉकलेट और स्वादिष्ट पकवान खाते हैं।

    हालांकि, दुनिया के कुछ देशों में ईस्टर को अलग तरह से मनाने की परंपराएं हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

    सर्बिया

    एक दूसरे पर फोड़ते हैं अंडे 

    अंडे सर्बिया में पारंपरिक ईस्टर का एक प्रतीक हैं। यहां भी लोग अंडों को सजाने का आनंद लेते हैं और सबसे सुंदर सजावट के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं।

    ईस्टर रविवार को सर्बियाई परिवार चर्च से लौटने के बाद इन सजाए हुए अंडों को खाकर अपना उपवास तोड़ते हैं। वे 'तुकांजे' नामक एक खेल खेलकर त्योहार की शुरुआत करते हैं, जिसमें एक-दूसरे पर अंडे फोड़े जाते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि जिसका अंडा नहीं टूटता, वह भाग्यशाली होता है।

    चेक गणराज्य

    लड़कियों के पैरों पर मारते हैं विलो स्टिक

    चेक गणराज्य में ईस्टर परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने का दिन माना जाता है। हालांकि, ये शुभकामनाएं सामान्य तरीके से नहीं दी जाती हैं।

    इसके बजाय, यहां पर लोग लड़कियों को पैरों पर हल्के से मारने के लिए रिबन से सजी विलो स्टिक या 'पोमलाजका' का इस्तेमाल करते हैं।

    माना जाता है की ऐसा करने से लड़कियां जवान दिखती हैं। 'पोमलाजका' 'पोमलादित' शब्द से बनाया गया एक नया शब्द है, जिसका मतलब होता है युवा बनाए रखना।

    नॉर्वे

    मनाया जाता है 'क्राइम टाइम'

    नॉर्वे के लोग ईस्टर पर 'क्राइम टाइम' मनाते हैं। लोग इस दिन अपने घरों में अपराध की कहानियां पढ़ते हैं।

    ऐसा कहा जाता है कि यह परंपरा एक अपराध की किताब के विज्ञापन अभियान से शुरू हुई थी, जिसे 1923 में ईस्टर पर प्रसारित किया गया था।

    इस विज्ञापन ने कई लोगों को प्रभावित किया और इसे खूब पसंद किया गया। यह पुस्तक बेहद मशहूर हो गई थी, जिसके बाद ईस्टर पर अपराध की कहानियां पढ़ने का रिवाज शुरू हुआ।

    फ्रांस

    यहां पकाया जाता है विशाल ऑमलेट 

    फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बेसिएरेस शहर एक विशाल आमलेट पकाकर ईस्टर मनाता है। स्थानीय लोग इसे बनाने के लिए करीब 15,000 अंडे खरीदते हैं, जिन्हें लगभग 50 लोग मिलकर एक विशाल बर्तन में पकाते हैं।

    नेपोलियन बोनापार्ट की यात्रा की मान्यता के तौर पर यह परंपरा 1973 से निभाई जा रही है। बताया जाता है कि एक स्थानीय सराय में स्वादिष्ट ऑमलेट खाने के बाद नेपोलियन ने अपनी सेना के लिए एक विशाल ऑमलेट बनवाया था।

    पापुआ न्यू गिनी

    तोहफे में दी जाती हैं सिगरेट 

    पापुआ न्यू गिनी का गर्म तापमान चॉकलेट के अंडों को कम आकर्षक बना देता है, इसलिए इन पारंपरिक ईस्टर उपहारों की जगह इस त्योहार पर सिगरेट और तंबाकू के पैकेटों भेंट में दिए जाते हैं।

    सिगरेट और तंबाकू के पैकेटों को चर्च के चारों ओर पेड़ों में छिपा दिया जाता है, ताकि सेवा के बाद लोग मिलकर इन्हें ढूंढ सकें। यह परंपरा स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी नहीं है, फिर भी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    त्यौहार

    छठ पूजा: त्योहार से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    आग फेंकने से सिर पर लाठी मारने तक, ये हैं भारतीय त्योहारों की कुछ अजीब परंपराएं  अजब-गजब खबरें
    जानें कब है लोहड़ी और इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बातें लोहड़ी
    लोहड़ी के मौके पर गुड़ से बनाई जा सकती हैं ये 5 मिठाइयां, जानिए इनकी रेसिपी लोहड़ी

    अजब-गजब खबरें

    फ्रांसिस बेकन के अंतिम चित्र की हो रही नीलामी, 73 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद   लंदन
    हैरी पॉटर सीरीज की दुर्लभ किताब हुई नीलाम, लगभग 8 लाख रुपये में बिकी यूनाइटेड किंगडम (UK)
    दिल्ली: युवक ने 'बॉडी बनाने' के लिए निगले 39 सिक्के और 37 चुंबक दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया: महिला ने 28 दिनों तक बर्फ पर दौड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025