NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जानवरों से जुड़े कुछ अजीब तथ्य, जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे
    अगली खबर
    जानवरों से जुड़े कुछ अजीब तथ्य, जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे
    जानवरों से जुड़े अजीबोगरीब तथ्य

    जानवरों से जुड़े कुछ अजीब तथ्य, जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे

    लेखन अंजली
    Dec 31, 2023
    10:47 am

    क्या है खबर?

    जानवरों की हर प्रजाति में कुछ न कुछ है, जो उन्हें विशेष बनाता है।

    उदाहरण के लिए कुत्तों की 3 आईलिड होती हैं, जो आमतौर पर उनकी आंखों के अंदरूनी कोने में होती है। हालांकि, यह पूरी तरह से ढकी होती है इसलिए किसी को दिखाई नहीं देती है।

    इसी तरह कई अन्य जानवर भी हैं, जिनकी अनोखी विशेषताएं आपको हैरान कर सकती हैं।

    आइए आज हम आपको जानवरों से जुड़े 5 अजीब तथ्य बताते हैं।

    #1

    सोते समय डॉल्फिन का आधा दिमाग होता है कार्यरत

    जब जलीय स्तनधारी जीव डॉल्फिन सोती है तो उसका आधा दिमाग काम करता रहता है। इसका कारण है कि उसे कभी-कभी सतह तक जाने और सांस लेने के लिए पर्याप्त मोटर नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत होती है।

    इसके अतिरिक्त डॉल्फिन अपनी एक आंख खोलकर सोती हैं, जिससे वह नींद में भी सचेत रहकर खुद को शार्क जैसे शिकारी जीवों से बचा पाती है।

    यहां जानिए डॉल्फिन से जुड़े अन्य तथ्य।

    #2

    3-4 हाथियों के बराबर होता है एक ब्लू व्हेल का वजन 

    ब्लू व्हेल एक समुद्री स्तनपायी जीव है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका वजन कितना वजन होता है?

    एक ब्लू व्हेल का आकार और वजन उससे कहीं अधिक है, जितना अधिकांश लोग सोचते हैं या उनके मन में जैसा चित्र उभरता है।

    बता दें कि ब्लू व्हेल का वजन लगभग 3-4 हाथियों के बराबर होता है।

    आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्लू व्हेल की सिर्फ जीभ का ही वजन एक अफ्रीकन हाथी के वजन के लगभग बराबर होता है।

    #3

    कॉकरोच का दिमाग उसके शरीर में होता है

    अधिकांश जानवरों के विपरीत कॉकरोच सिर कटने के बावजूद कुछ दिन तक जिंदा रह सकता है क्योंकि उसका दिमाग सिर की बजाय शरीर में होता है।

    इसलिए एक बार सिर कट जाने के बाद कॉकरोच इधर-उधर घूमता रहेगा, अपना काम करता रहेगा, लेकिन अंत में भूख से मर जाएगा क्योंकि उसके पास खाने के लिए मुंह नहीं होगा।

    यहां जानिए घर से कॉकरोच को दूर भगाने के तरीके।

    #4

    बिल्लियों को पसीना बिल्कुल कम आता है

    बिल्लियों को पसीना नाम मात्र ही आता है। साफ शब्दों में कहे तो बिल्लियों को केवल उसके पंजों पर ही पसीना आता है और पूरे शरीर पर कहीं पसीना नहीं आता।

    इसके अतिरिक्त बिल्लियों को अंधेरे में बिल्कुल साफ दिखाई देता है। शायद यहीं कारण है कि अक्सर बिल्लियां दिन की जगह रात में ही चूहों का शिकार करती हैं।

    साथ ही बिल्लियों की आंखे रंगो को सही से पहचान नहीं कर सकती है।

    #5

    चींटी, मच्छर और मक्खी से डर जाता है हाथी 

    यह सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ताकतवर हाथी छोटी-छोटी चींटी और मक्खियों से डरता है। यही कारण है कि वह अपनी सूंड फूंक-फूंक कर आगे कदम बढ़ाता है।

    हाथी की चमड़ी लगभग एक इंच तक मोटी होती है, लेकिन त्वचा बहुत संवेदनशील होती है।

    अगर हाथी को चींटी, मच्छर या मक्खी काट ले तो इससे उसकी त्वचा पर गहरे घाव हो जाते हैं, जिससे उन्हें बहुत तकलीफ पहुंचती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने कोर्ट को बताया, सोनिया-राहुल ने अपराध से 142 करोड़ रुपये कमाए नेशनल हेराल्ड
    अपने इंस्टाग्राम रील्स को कैसे बनाएं बेहतर? यहां जानिए आसान तरीका इंस्टाग्राम
    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़

    अजब-गजब खबरें

    2023 के 5 सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड, शरीर पर आग लगाकर भागने का रिकॉर्ड शामिल गिनीज बुक
    लखनऊ: 24 घंटे से पेड़ पर फंसा हुआ था कौआ, पुलिस ने क्रेन बुलाकर बचाया लखनऊ
    अमेरिका: 15 साल पहले व्यक्ति की आंख में फंसा था लकड़ी का टुकड़ा, अब चला पता  अमेरिका
    जापान में आवाज करते हुए खाना माना जाता है अच्छा, जानिये ऐसे ही अन्य अजीबोगरीब तौर-तरीके खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025