NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 15 साल पहले व्यक्ति की आंख में फंसा था लकड़ी का टुकड़ा, अब चला पता 
    अगली खबर
    अमेरिका: 15 साल पहले व्यक्ति की आंख में फंसा था लकड़ी का टुकड़ा, अब चला पता 
    अमेरिकी व्यक्ति के आंख में फंसा लकड़ी का टुकड़ा

    अमेरिका: 15 साल पहले व्यक्ति की आंख में फंसा था लकड़ी का टुकड़ा, अब चला पता 

    लेखन गौसिया
    Dec 16, 2023
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    अगर किसी व्यक्ति के आंख में एक छोटा-सा बाल भी चला जाए, तो उसे हटाए बिना राहत नहीं मिलती, लेकिन अमेरिका में इससे बिल्कुल उलट मामला सामने आया है।

    यहां एक व्यक्ति के आंखों में 15 सालों से भी ज्यादा समय से 3 मिलीमीटर का एक लकड़ी का टुकड़ा फंसा हुआ था।

    कमाल की बात तो यह है कि इससे व्यक्ति को कोई दर्द या असहजता भी महसूस नहीं हुई।

    मामला

    क्या है मामला?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोस्टन का रहने वाला एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है, जिसके कारण वह अपनी आंखों की नियमित जांच कराता था।

    दरअसल, मधुमेह से पीड़ित लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं इसलिए वे समय-समय पर जांच करवाते रहते हैं।

    ऐसे में जब व्यक्ति ने अपनी आंखों की जांच करवाई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

    उन्होंने बताया कि व्यक्ति के आंख में 3 मिलीमीटर का लकड़ी का टुकड़ा फंसा हुआ है।

    चोट

    बागवानी करते समय व्यक्ति की आंख में लगी थी गंभीर चोट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर को पहले जांच में व्यक्ति की आंखों में कुछ दिक्कत नजर नहीं आई, लेकिन बाद में उन्होंने व्यक्ति की कॉर्निया (आंख की सबसे बाहरी परत) में एक लकड़ी टुकड़ा देखा।

    इसके बाद व्यक्ति ने याद किया कि 15 साल पहले बागवानी करते समय उसकी आंख में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उसे दर्द महसूस करना पड़ा था।

    हालांकि, बाद में उसके लक्षण ठीक हो गए इसलिए वह डॉक्टर के पास नहीं गए।

    जानकारी

    डॉक्टर ने क्या बताया?

    डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में आंखों में चोट लगने के बाद तुरंत समस्या का पता चल जाता है और उसका इलाज कर दिया जाता है, वहीं कुछ मामलों में ऐसा भी होता है, जिसमें व्यक्ति स्थिति से प्रभावित होता है, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।

    ऐसा ही उस व्यक्ति के साथ हुआ। उसके आंख में टुकड़ा फंसा रहा, लेकिन उसके कारण व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं हुई इसलिए उसने इलाज पर ध्यान नहीं दिया।

    बयान

    लकड़ी के टुकड़े की वजह से जा सकती थी व्यक्ति के आंखों की रोशनी

    डॉक्टरों ने यह नहीं बताया है कि व्यक्ति के आंख से लकड़ी का टुकड़ा हटा दिया गया है या नहीं, लेकिन राहत वाली बात यह है कि इससे व्यक्ति के कॉर्निया में छेद नहीं हुआ। अगर छेद हो जाता तो इससे व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी जा सकती थी।

    फिलहाल डॉक्टर ने व्यक्ति से कहा है कि वह अपना सामान्य जीवन जीये और अगर कोई दर्द या आंख से संबंधी कोई समस्या होती है तो वह तुरंत जांच करवाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    UPI जल्द ही लेनदेन में निकल सकता है वीजा से आगे  UPI
    होंडा कार खरीदने का जून में सुनहरा मौका, होगी जबरदस्त बचत  होंडा
    जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश जयदीप अहलावत
    2025 येज्दी एडवेंचर से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिला नया  येज्दी

    अमेरिका

    भारत-अमेरिका के बीच मार्च, 2024 तक पूरा हो सकता है MQ-9 प्रीडेटर ड्रोन का समझौता- रिपोर्ट भारत-अमेरिका संबंध
    अमेरिका: खूबसूरत दिखने के लिए महिला को सर्जरी करवाना पड़ा भारी, हुआ ये हाल  अजब-गजब खबरें
    पेप्सी को कैसे मिला यह नाम? जानिये इसके पीछे की पूरी कहानी पेप्सी
    अमेरिकी अरबपति चार्ली मुंगेर का 99 वर्ष की आयु में निधन बिज़नेस

    अजब-गजब खबरें

    UK: बिना सेट किए 5 साल से रोज बज रहा महिला के फोन का अलार्म यूनाइटेड किंगडम (UK)
    वायरल वीडियो: मालकिन से इतालवी लहजे में बोलता नजर आया कुत्ता, वीडियो देखकर लोग हैरान इटली
    नीदरलैंड में लोग आज अपने सिर पर रख रहे पैनकेक, जानिये इसके पीछे की कहानी नीदरलैंड
    भारतीय महिला ने बनाया सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड, जानिए कितनी है लंबाई उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025