NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / 2023 के 5 सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड, शरीर पर आग लगाकर भागने का रिकॉर्ड शामिल
    अगली खबर
    2023 के 5 सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड, शरीर पर आग लगाकर भागने का रिकॉर्ड शामिल
    इस साल के 5 सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड

    2023 के 5 सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड, शरीर पर आग लगाकर भागने का रिकॉर्ड शामिल

    लेखन अंजली
    Dec 15, 2023
    03:59 pm

    क्या है खबर?

    गिनीज बुक दुनियाभर की सबसे शानदार और अनोखी उपलब्धियों को दर्ज करती है।

    हालांकि, 2023 कुछ ज्यादा ही अविश्वसनीय और अजीब विश्व रिकॉर्ड्स का साल रहा है, जिसमें इंसानों के साथ-साथ जानवरों ने भी अपनी विचित्र विशेषताओं के कारण गिनीज बुक में अपना स्थान बनाया।

    आइए आज हम आपको ऐसे ही 5 सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो आपको हैरान कर देंगे।

    #1

    बिल्ली ने 1 मिनट में सबसे अधिक रस्सी कूदकर रिकॉर्ड बनाया

    अमेरिका के मिसौरी निवासी त्रिशा सेफ्रिड की बिल्ली ने 1 मिनट में 9 बार रस्सी कूदकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था।

    बिल्ली का नाम किट कैट है, जिसके रिकॉर्ड का वीडियो गिनीज बुक ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया था।

    इसके कैप्शन में लिखा था, 'ये बिल्ली अपने पूरे जीवन इसी रिकॉर्ड लिए ट्रेनिंग लेता रही है।'

    त्रिशा ने भी बताया कि किट 6 महीने की उम्र से इसका अभ्यास कर रही थी।

    #2

    व्यक्ति ने शरीर पर आग लगाकर सबसे तेज दौड़ने का रिकॉर्ड बनाया

    इस साल जुलाई में फ्रांस के रहने वाले 39 वर्षीय फायरफाइटर जोनाथन वेरो ने 2 विश्व रिकॉर्ड्स बनाए।

    उन्होंने शरीर पर आग लगाकर ऑक्सीजन के बिना 272.25 मीटर की दूरी तय करके इस स्थिति में सबसे लंबी दूरी तय करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

    इसी दौरान उन्होंने 100 मीटर की दूरी 17 सेकंड में पूरी करने का आग लगाकर सबसे तेज 100 मीटर भागने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।

    गिनीज बुक के मुताबिक, वेरो एक पेशेवर स्टंटमैन है।

    #3

    जीवित कुत्ते की सबसे लंबी जीभ का विश्व रिकॉर्ड

    अमेरिका के लुइसियाना में रहने वाले एक कुत्ते ने 'दुनिया की सबसे लंबी जीभ के कुत्ते' का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    लैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड मिक्स प्रजात‍ि के इस कुत्‍ते की जीभ 12.7 सेंटीमीटर यानी 5 इंच लंबी है और उसका नाम जोई है।

    कुत्‍ते के मालिक सैडी और ड्रू विलियम्स ने बताया कि जब जोई बहुत छोटा था, तब से ही उसकी जीभ सामान्‍य नहीं है।

    #4

    शरीर पर 88 चम्मच का संतुलन बनाने का विश्व रिकॉर्ड

    हाल ही में ईरान के अबलफजल साबेर मोख्तारी नामक एक शख्स ने अपने शरीर पर 88 चम्मच को एक साथ चिपकाकर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    बता दें कि इससे पहले साल 2022 में भी अबलफजल ने अपने शरीर पर 85 चम्मचों को चिपका कर अपना नाम गिनीज बुक में शामिल करवाया था और इसी को आगे पहुंचाते हुए साल 2023 में उन्होंने 88 चम्मचों के साथ ऐसा किया था।

    #5

    13 वर्षीय लड़की ने पानी के अंदर 38 मैजिक ट्रिक्स करके बनाया विश्व रिकॉर्ड

    अमेरिका की एक 13 वर्षीय लड़की ने 3 मिनट तक पानी के अंदर मैजिक ट्रिक्स दिखाने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था।

    एवरी इमर्सन फिशर नामक लड़की ने 38 मैजिक ट्रिक्स दिखाईं।

    ऐसा करके एवरी ने यूनाइटेड किंगडम (UK) की पेशेवर जादूगर मार्टिन रीस द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो उन्होंने साल 2020 में बनाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा

    गिनीज बुक

    जानिए कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी ब्लैकी, करोड़ों रुपये की मालकिन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: ये हैं दुनिया के सबसे अधिक वजन वाले जुड़वां बच्चे, भार जानकर रह जाएंगे हैरान अमेरिका
    दुनिया के सबसे बड़े कॉमिक संग्रह के मालिक ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ी तकरीबन 1 लाख कॉमिक्स अमेरिका
    अमेरिकी व्यक्ति ने फिल्में देखने का बनाया रिकॉर्ड, सालभर में देखी इतनी फिल्में अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    दुबई: भारतीय कारोबारी ने आसमान में उड़ते विमान में की बेटी की शादी, देखें वीडियो दुबई
    'पानी पूरी शेक' देखकर यूजर्स का घूमा सिर, अजीबोगरीब खाने का संयोजन देखकर लोग नाराज  खान-पान
    क्रिसमस को लेकर दुनियाभर में निभाई जाने वाली 5 अनोखी परंपराएं, जानकर रह जाएंगे दंग क्रिसमस
    अमेरिका: खूबसूरत दिखने के लिए महिला को सर्जरी करवाना पड़ा भारी, हुआ ये हाल  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025