NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024 नीलामी: UPW ने बचाए सर्वाधिक 1.90 करोड़ रुपये, काश्वी-सदरलैंड पर लगी सबसे बड़ी बोली 
    अगली खबर
    WPL 2024 नीलामी: UPW ने बचाए सर्वाधिक 1.90 करोड़ रुपये, काश्वी-सदरलैंड पर लगी सबसे बड़ी बोली 
    WPL 2024 के लिए शनिवार को मुंबई में मिनी नीलामी का आयोजन किया गया (तस्वीर: एक्स/@WPL20)

    WPL 2024 नीलामी: UPW ने बचाए सर्वाधिक 1.90 करोड़ रुपये, काश्वी-सदरलैंड पर लगी सबसे बड़ी बोली 

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 09, 2023
    08:50 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 2024 में आयोजित होने वाली दूसरे संस्करण के लिए शनिवार को मुंबई में मिनी नीलामी का आयोजन किया गया।

    नीलामी में सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने कुल 12.75 करोड़ रुपये खर्च किए। नीलामी में कुल 30 खिलाड़ियों को खरीदा गया जिनमें से 9 खिलाड़ी विदेशी रहीं।

    नीलामी में काश्वी गौतम और एनाबेल सदरलैंड (2-2 करोड़) सबसे महंगी कीमत पर बिकीं।

    आइए नीलामी के बाद फ्रेंचाइजियों के पूरे दल और शेष राशि के बारे में जानते हैं।

    #1

    मुंबई इंडियंस 

    नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के खाते में 45 लाख रुपये की राशि शेष बची हैं। टीम ने नीलामी में सबसे बड़ी बोली शबनीम इस्माइल (1.20 करोड़ रुपये) पर लगाई।

    शबनीम के लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी, लेकिन आखिर में जीत MI की हुई।

    इसके अलावा टीम ने सजना एस को 15 लाख, अमनजीत कौर, फातिमा जफर और कीर्थना बालाकृष्णन को 10-10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

    जानकारी

    नीलामी के बाद ऐसी है MI की पूरी टीम

    MI का पूरा दल: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिंतिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, साजना एस, अमनदीप कौर, फातिमा जफर, कीर्थना बालकृष्णन।

    #2

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

    नीलामी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पास 1.05 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम ने सबसे बड़ी बोली एकता बिष्ट (60 लाख रुपये) पर लगाई।

    इसी तरह जॉर्जिया वेयरहम 40 लाख रुपये में खरीदा गया। केथ क्रॉस, एस मेघना, सिमरन बहादुर और सोफी मोलीनेक्स पर फ्रेंचाइजी ने 30-30 लाख रुपये खर्च किए।

    भारतीय खिलाड़ी शुभा सतीश को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये खर्च कर दल में शामिल किया।

    जानकारी

    नीलामी के बाद ऐसी है RCB की पूरी टीम

    RCB का पूरा दल: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पेरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एकता बिष्ट, जार्जिया वेरेहम, केट क्रॉस, शुभा सतीश, एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलीनेक्स।

    #3

    गुजरात जायंट्स 

    नीलामी के बाद गुजरात जायंट्स (GG) के खाते में 1.45 करोड़ रुपये की राशि शेष बची। GG ने नीलामी में सबसे बड़ी बोली काश्वी गौतम (2 करोड़ रुपये) पर लगाई।

    ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड के लिए फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा मेघना सिंह, लौरा शार्लेट और वेदा कृष्णमूर्ति को 30-30 लाख रुपये खर्च कर खरीदा।

    इसी तरह प्रिया मिश्रा को 20 लाख, त्रिशा पूजिता, केथरिन ब्रायन, मन्नत कश्यप और तरन्नुम पठान को 10-10 लाख में खरीदा।

    जानकारी

    नीलामी के बाद ऐसी है GG की पूरी टीम

    GG का पूरा दल: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवेर, फीबी लिचफील्ड, मेघना सिंह, त्रिशा पूजिता, काश्वी गौतम, लौरा शार्लेट, प्रिया मिश्रा, केथरिन ब्रायन, मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णमूर्ति, तरन्नुम पठान।

    #4

    दिल्ली कैपिटल्स 

    नीलामी के बाद दिल्ली कैपटिल्स (DC) के खाते में 5 लाख रुपये शेष बचे हैं, जो सभी फ्रेचाइजियों में सबसे कम हैं।

    DC ने नीलामी में सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड (2 करोड़ रुपये) पर लगाई।

    इसके अलावा भारत की अपर्णा मोंडल को फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा।

    भारत की ही अश्विनी कुमारी को भी फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये में अपना बनाया है।

    जानकारी

    नीलामी के बाद ऐसी है DC की पूरी टीम

    DC का पूरा दल: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिगेज, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्ना मोंडल, अश्विनी कुमारी।

    #5

    यूपी वारियर्स 

    नीलामी के बाद यूपी वारियर्स (UPW) के खाते में 1.90 करोड़ रुपये की राशि शेष बची, जो सभी फ्रेंचाइजियों में सबसे अधिक है।

    UPW ने नीलामी में सबसे बड़ी बोली भारतीय खिलाड़ी वृंदा दिनेश (1.30 करोड़ रुपये) पर लगाई।

    इसके अलावा इंग्लैंड की डेनी व्हायट और भारत की गौहर सुल्ताना को फ्रेंचाइजी ने 30-30 लाख रुपये खर्च कर अपने खेमे में जगह दी।

    इसके अलावा पूनम खेमनर और साइमा ठोकोर पर 10-10 लाख रुपये खर्च किए गए।

    जानकारी

    नीलामी के बाद ऐसी है UPW की पूरी टीम

    UPW का पूरा दल: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, वृंदा दिनेश, डेनी व्हायट, गौहर सुल्ताना, पूनम खेमनर, साइमा ठाकोर।

    आंकड़े 

    नीलामी से जुड़े खास आंकड़े 

    शनिवार को नीलामी में कुल 104 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    इसके अलावा 61 विदेशी खिलाड़ियों की भी भागीदारी रही। विदेशी खिलाड़ियों में 15 एसोसिएट देशों से थीं।

    प्रत्येक टीम को न्यूनतम 15 खिलाड़ी और अधिकतम 18 खिलाड़ी खरीदने की अनुमति होती है।

    टीमों को अधिकतम 7 विदेशी खिलाड़ियों (1 एसोसिएट नेशन समेत) को खरीदने की अनुमति थी।

    टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में अधिकतम 5 विदेशी खिलाड़ियों (1 एसोसिएट नेशन समेत) को खिला सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल, जानिए स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  मुंबई इंडियंस
    WPL: रोहित और सूर्यकुमार ने मुंबई को फाइनल के लिए दिया संदेश, जानिए क्या कहा  रोहित शर्मा

    महिला क्रिकेट

    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी ने लगाया वनडे में 14वां अर्धशतक, पूरे किए अपने 2,000 रन  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    स्मृति मंधाना ने खेला 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स  स्मृति मंधाना
    तीसरा टी-20: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ICC प्रतियोगिताओं में महिला टीमों को भी मिलेगी पुरुषों के समान पुरस्कार राशि  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरे दिन का खेल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: किंग्समीड स्टेडियम पर टी-20 में दोनों टीमों का कैसा रहा है प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI जल्द ही विराट कोहली के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके भविष्य पर चर्चा करेगा- रिपोर्ट  विराट कोहली

    टी-20 क्रिकेट

    डेनिएल वायट 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर बनीं, जानिए आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: डेनिएल वायट ने जड़ा 13वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    नेट साइवर ब्रंट ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: रेणुका सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025