NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    खेलकूद

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 25, 2023, 02:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL का फाइनल मैच खेला जाएगा (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। 26 मार्च (रविवार) को फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मुंबई ने शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वारियर्स को 72 रन से मात दी और इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में जगह बनाई। ऐसे में आइए इस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जानते हैं।

    WPL में कैसा रहा है मुंबई का सफर? 

    मुंबई ने WPL में 9 मैच खेले हैं और उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज ने बनाए हैं। वह 9 मैच में 32.25 की औसत से 258 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.09 का रहा है। सायका इशाक ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 9 मैच खेलकर 15 विकेट लिए हैं। उनका औसत 14.40 का रहा है।

    WPL में कैसा रहा है दिल्ली का सफर? 

    दिल्ली ने अब तक 8 मैच खेले हैं। 6 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम की कप्तान मेग लैनिंग का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वह 8 मुकाबले में 51.00 की शानदार औसत से 310 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.55 का रहा है। शिखा पांडे ने दिल्ली के लिए लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 8 मैच में 10 विकेट झटके हैं।

    इस टीम के साथ फाइनल में उतर सकती है मुंबई की टीम 

    मुंबई की टीम इस लीग की सबसे मजबूत टीमों में से है। नेट साइवर-ब्रंट, मैथ्यूज और हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस्सी वोंग ने यूपी के खिलाफ WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थी। साइका इशाक भी इस टूर्नामेंट में शानदार नजर आई हैं। संभावित एकादश: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्रकर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता और साइका इशाक।

    दिल्ली की टीम का रहा है शानदार प्रदर्शन 

    दिल्ली की टीम के पास मेग लैनिंग, शफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। मरिजान कप्प भी इस पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन करते आई हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना योगदान दे रही हैं। पूरी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग तीनों क्षेत्र में खतरनाक लग रही है। संभावित एकादश: मेग लैनिंग (कप्तान), शफाली वर्मा, एलिस कैपसी, जेमिमा रोड्रिगेज, मरिजान कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे और पूनम यादव।

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: यस्तिका भाटिया। बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिगेज। ऑलराउंडर्स: हेले मैथ्यूज(उपकप्तान), मरिजन कप्प। गेंदबाज: राधा यादव, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग और साइका इशाक। दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला यह मैच 26 मार्च (रविवार) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्पोर्ट्स 18 चैनल और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    टी-20 क्रिकेट
    दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    वनडे में टी-20 से भी खराब खेली श्रीलंका टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टिम पेन आजमा सकते हैं कोचिंग में अपना हाथ, संन्यास के बाद दिया ये बयान टिम पेन
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: हेनरी सिपले ने पहली बार वनडे में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL में राहुल की धाक, पिछले 5 सीजन में हर बार बनाए 500 से ज्यादा रन   केएल राहुल

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  यूपी वारियर्स
    WPL: इसी वोंग ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL: विराट कोहली के नाम है दिलचस्प रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज विराट कोहली
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान को दी मात अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को दिया 183 रन लक्ष्य, साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण  इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स एलिमिनेटर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: यूपी ने दिल्ली को दिया 139 रन का लक्ष्य, मैकग्राथ ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: एलिस कैप्सी ने यूपी के खिलाफ लिए 3 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विमेंस प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023