NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल, जानिए स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी 
    खेलकूद

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल, जानिए स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी 

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल, जानिए स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी 
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 25, 2023, 08:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल, जानिए स्टेडियम के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी 
    ब्रेबोर्न स्टेडियम में WPL का फाइनल मैच खेला जाएगा (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार 26 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। WPL में इस मैदान पर अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों ने इस मैदान पर 3-3 मुकाबले खेले हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। आइए इस मैदान के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    कैसी है ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच?

    ब्रेबोर्न की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, यहां समय-समय गेंद घूमती भी है। मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली ने यहां अपने पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 223 रन बना दिए थे। 4 मैच इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं और 6 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। ऐसे में फाइनल में टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

    टी-20 में कैसे हैं ब्रेबोर्न स्टेडियम के आंकड़े?

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मैच जीते हैं और 6 मैच चेज करने वाली टीम के नाम रहे हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन और दूसरी पारी में औसत स्कोर 150 रन रहा है। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यहां सबसे बड़ा स्कोर 209 रन बनाया है। इस मैदान पर सबसे बड़ा चेज 199 रन का हुआ है।

    क्या है ब्रेबोर्न स्टेडियम का इतिहास?

    ब्रेबोर्न स्टेडियम की स्थानपना साल 1937 में हुई थी। यहां 20,000 लोग आसानी से बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं। इस मैदान पर 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैच खेले गए थे। भारतीय पुरुष टीम ने यहां एकमात्र टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है। इस मैच में टीम को जीत मिली थी। 2009 में 36 सालों बाद यहां कोई टेस्ट मैच खेला गया था। भारत ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को उस मैच में हराया था।

    बिक चुके हैं फाइनल मुकाबले के सभी टिकट 

    मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच के सभी टिकट बिक गए हैं। टिकटों की कीमत 250 रुपये थी। इससे पहले के सभी मैचों में महिलाओं के लिए टिकट मूफ्त में दिए गए थे। पुरुष के टिकटों की कीमत 100 रुपये थी। मैच 26 मार्च (रविवार) रात 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले के दौरान मौसम साफ देखने को मिलेगा। बारिश के कारण अभी तक WPL में एक भी मैच प्रभावित नहीं हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    टी-20 क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: CSK की जीत से रिंकू के 5 छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  IPL 2023
    IPL: पीयूष चावला दूसरे सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले गेंदबाज बने, हरभजन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 5.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले DC के मुकेश कुमार का प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर IPL 2023

    विमेंस प्रीमियर लीग

    BCCI ने की भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए वार्षिक अनुबंध की घोषणा  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    WPL 2023: मुंबई ने जीता खिताब, जानिए टूर्नामेंट से जुड़े अहम आंकड़े  क्रिकेट के आंकड़े
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  मुंबई इंडियंस
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  मेग लैनिंग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023