LOADING...
टी-20 विश्व कप: सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
UAE और ओमान में आयोजित होगा विश्व कप

टी-20 विश्व कप: सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Oct 06, 2021
09:36 am

क्या है खबर?

आगामी 17 अक्टूबर से ओमान और UAE में टी-20 विश्व कप की शुरुआत होनी है, जिसमें सुपर-12 चरण को ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में बांटा गया है। सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 की छह टीमों में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य टीमें (A2 और B1) पहले राउंड से क्वालीफाई करके तय होनी है। ऐसे में आइए सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 की टीमों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

जानकारी

A2 और B1 टीमें क्या हैं?

टी-20 विश्व कप में सुपर-12 के मुकाबले शुरू होने से पहले ग्रुप स्टेज (राउंड-1) के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें दो ग्रुप में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। ग्रुप-A में दूसरे और ग्रुप-B में पहले नंबर पर रहने वाली टीम सुपर-12 के ग्रुप-2 में शामिल होंगी।

कार्यक्रम

सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 का कार्यक्रम

24 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान 25 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम B1 26 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 27 अक्टूबर: B1 बनाम A2 29 अक्टूबर:अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान 31 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम A2, भारत बनाम न्यूजीलैंड (दो मैच) 02 नवंबर: पाकिस्तान बनाम A2 03 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम B1, भारत बनाम अफगानिस्तान (दो मैच) 05 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम A2 और भारत बनाम B1 07 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, पाकिस्तान बनाम B1 (दो मैच) 08 नवंबर: भारत बनाम A2

भारत

प्रबल दावेदार के रूप में चुनौती पेश करेगा भारत

भारत ने इस साल टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से हराया है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मुख्य खिलाड़ियों के अनुपस्थिति में भारत को हार मिली है। आगामी टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। अब तक भारत ने सिर्फ एक बार एम एस धोनी की कप्तानी में विश्व खिताब (2007) पर कब्जा जमाया है। वहीं भारत 2014 में श्रीलंका से हारकर उपविजेता भी रहा था।

जानकारी

विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी। रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तान

सिर्फ एक बार खिताब जीत सका है पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम ने इस साल टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका (दो बार), जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टी-20 सीरीज हारी है। विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान सिर्फ एक बार खिताब (2009) जीत सका है। इसके अलावा 2007 में भारत से हारकर पाकिस्तान उपविजेता बना था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो विश्व कप में पाकिस्तान की टीम नॉकऑउट चरण तक पहुंचने में भी नाकाम रहा है।

जानकारी

ऐसी है पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, आजम खान, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी और सोहैब मकसूद। रिजर्व: उस्मान कादिर, फखर जमान और शाहनवाज दहानी।

न्यूजीलैंड

अपना पहला खिताब जीतना चाहेगा न्यूजीलैंड

इस साल न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को एक-एक बार हराया है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों टीमों ने 2021 में ही न्यूजीलैंड को शिकस्त भी दी है। पिछले दो ICC प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेगी। अब तक कीवी टीम खिताब नहीं जीत सकी है। उनका विश्व कप में सबसे बेहतर प्रदर्शन सेमीफाइनल तक (2007 और 2016) का रहा है।

जानकारी

न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम

केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैंपमैन, डेवोन कोन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमिसन, डैरिल मिचेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।

अफगानिस्तान

उलटफेर के इरादे से विश्व कप में उतरेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने सुपर-12 चरण में सीधे प्रवेश करने में सफलता हासिल की है। मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ अफगानिस्तान बड़ी टीमों के खिलाफ उलटफेर कर सकती है। इस साल अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली इकलौती टी-20 सीरीज को 3-0 से जीता है। अफगानिस्तान की टीम 2016 में हुए विश्व कप के सुपर-10 तक पहुंच सकी थी। उन्होंने 2016 में पहले राउंड के अपने तीनों मैच जीते थे।

जानकारी

विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, हजरतुल्लाह जजई, हशमतुल्ला शहीदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नाएब, नवीन उल हक, हामिद हसन, दौलत जादरान, शरफुद्दीन अशरफ, शापूर जादरान और कैस अहमद। रिजर्व: फरीद अहमद मलिक, अफसर जजई।