जेरेमी लालरिनुंगा: खबरें

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण, भारत को मिला अपना पांचवा पदक

बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय भारोत्तोलकों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में 140 किलो जबकि क्लीन एंड जर्क में 160 किलो का वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।