NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन
    अगली खबर
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन
    अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल।

    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन

    लेखन अंकित पसबोला
    May 06, 2022
    02:57 pm

    क्या है खबर?

    इस साल होने वाले एशियाई खेल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आयोजनकर्ताओं ने खेल को टालने का निर्णय किया है और अभी नई तारीख सामने नहीं आई है।

    बता दें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एशियाई खेल इस बार चीन के हांगझोउ में आगामी 10 सितंबर से 25 सितंबर तक खेले जाने थे।

    यहां जानते हैं एशियाई खेल के संबंध में विस्तृत खबर।

    रिपोर्ट

    बाद में की जाएगी नई तारीखों की घोषणा- रिपोर्ट

    चीनी स्टेट मीडिया के अनुसार , "ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने घोषणा की है कि 19वें एशियाई खेल, जो मूल रूप से चीन के हांगझोउ में आयोजित होने थे, स्थगित कर दिए गए हैं।" बयान में कहा गया है कि नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

    बता दें कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच पिछले हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने एशियाई खेलों से किनारा कर लिया था।

    लॉकडाउन

    चीन के कई शहरों में लगा हुआ है लॉकडाउन

    ओमिक्रॉन चीन के अन्य हिस्सों में फैल रहा है और स्थानीय सरकारें तेजी से लॉकडाउन लगा रही हैं।

    एशियाई खेलों की मेजबानी करने वाला हांगझोउ शहर, शंघाई से 200 किलोमीटर (120 मील) से भी कम दूरी पर स्थित है।

    शंघाई में पिछले तीन हफ्ते से अधिक समय से बेहद कड़ा लॉकडाउन लगा हुआ है। यहां लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत तक नहीं है, हालांकि इसके बावजूद मामलों में गिरावट नहीं आई है।

    पूर्व बयान

    संशय में थी भारत की भागीदारी

    भारत के एशियाई खेलों में भाग लेने को लेकर पहले ही संशय की स्थिति थी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले महीने ही कहा था कि भारत, चीन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला करेगा।

    ठाकुर ने कहा था, "भाग लेने वाले अन्य सभी देश चर्चा कर रहे हैं और कुछ समय में भारत भी फैसला करेगा लेकिन इससे पहले मेजबान देश को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि वे कितने तैयार हैं।"

    राष्ट्रमंडल खेल

    इस साल होना है राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन

    एशियाई खेलों का पिछला संस्करण 2018 में जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित किया गया था। भारत 15 स्वर्ण सहित कुल 69 पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा था।

    एशियाई खेलों के टाले जाने के बाद भारतीय एथलीट अपना ध्यान इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर लगाएंगे। बता दें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल
    एशियाई खेल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    चीन समाचार

    भारतीय विदेश मंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद की क्या वजह बताई है? लद्दाख
    कोरोना संकट: हर निवासी का तीन बार टेस्ट करेगा 70 लाख की आबादी वाला हांगकांग हांगकांग
    रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान न करने की भारत की वजह चीन से कैसे अलग? रूस समाचार
    यूक्रेन ने किया 5,700 रूसी सैनिकों को मारने का दावा, ये रही दिनभर बड़ी घटनाएं अमेरिका

    राष्ट्रमंडल खेल

    क्या 2028 ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट? ICC ने जगाई उम्मीद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    2022 कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 29 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें पूरा कार्यक्रम क्रिकेट समाचार

    एशियाई खेल

    #SportsHeroesOfIndia: पान सिंह तोमर को खोजने वाले, एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता, जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी एथलेटिक्स
    एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश ने 249 रनों से जीता टी-20 मैच, केवल छह रनों पर ऑलआउट हुई विरोधी टीम क्रिकेट समाचार

    कोरोना वायरस

    दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पताल में भर्ती संक्रमितों में 27 प्रतिशत बच्चे दिल्ली
    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में कई गुना अधिक मौतें होने की आशंका, नए आंकड़ों से मिले सबूत गुजरात
    कोरोना वायरस: देश में दैनिक मामलों में लगभग 90 प्रतिशत उछाल, बीते दिन मिले 2,183 संक्रमित कोरोना वायरस के मामले
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ सहित सात जिलों में फिर अनिवार्य हुआ मास्क, सरकार ने जारी किए आदेश दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025