NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहले टेस्ट में भारत ने अफ्रीका को 203 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    पहले टेस्ट में भारत ने अफ्रीका को 203 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

    पहले टेस्ट में भारत ने अफ्रीका को 203 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 06, 2019
    01:57 pm

    क्या है खबर?

    विजाग में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हरा दिया है।

    पहली पारी में भारत के लिए रोहित शर्मा (176) और मयंक अग्रवाल (215) ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

    अफ्रीका के लिए भी पहली पारी में डीन एल्गर (160) और क्विंटन डीकॉक (111) ने अच्छी बल्लेबाजी की थी।

    हालांकि, दूसरी पारी में भारत ने बड़ी बढ़त ली और फिर गेंदबाजों ने उन्हें मैच जिताया।

    जानें मुकाबले में बने और टूटे रिकॉर्ड्स।

    रोहित शर्मा

    ओपनर के तौर पर पहले टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित

    रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया और ओपनर के तौर पर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    इसके अलावा एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले वह छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने के मामले में सुनील गावस्कर सबसे आगे हैं जिन्होंने तीन मैचों में यह कारनामा किया है।

    जानकारी

    दोनों पारियों में स्टंपिंग होने वाले पहले भारतीय बने रोहित

    रोहित शर्मा दोनों ही पारियों में केशव महाराज की गेंद पर स्टंपिंग हुए और एक मैच की दोनों पारियों में स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। 22वीं बार कोई बल्लेबाज दोनों पारियों में स्टंपिंग हुआ है।

    छक्के

    एक टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित

    रोहित ने पहली पारी में छह जबकि दूसरी पारी में सात छक्के उड़ाए थे। मैच में 13 छक्के लगाने के साथ ही वह एक टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम अकरम के नाम था जिन्होंने 1996/97 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के उड़ाए थे।

    लगातार तीन साल 50 से ज़्यादा छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    जानकारी

    भारत में लगातार सात पारियों में 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित

    रोहित ने भारत में खेली सात पारियों में लगातार 50 से ज़्यादा रन बनाए हैं और वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ और एंडी फ्लावर ने लगातार छह पारियों में 50 से ज़्यादा का स्कोर बनाया था।

    आर. अश्विन

    अश्विन ने की मुरलीधरन की बराबरी

    रविचंद्रन अश्विन ने अपने 66वें टेस्ट मैच में 350 विकेट पूरे किए और मुथैय्या मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम सबसे तेज 250 और 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी हैै।

    अश्विन ने पांचवी बार अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में पांच या उससे ज़्यादा विकेट लिए और वह सबसे ज़्यादा बार यह कारनामा करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

    जानकारी

    सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बने जडेजा

    रवींद्र जडेजा ने अपने 44वें टेस्ट मुकाबले में ही 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए और सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बन गए। जडेजा ने रंगाना हेराथ (47) के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

    टेस्ट

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका बना टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्कों वाला मुकाबला

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगने वाला मुकाबला बन गया।

    इस मुकाबले में कुल 36 छक्के लगे जो टेस्ट इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगने वाला मुकाबला बन गया।

    इससे पहले पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में शारजाह में सबसे ज़्यादा 35 छक्के लगे थे।

    2005-06 में पाकिस्तान बनाम भारत मुकाबले में कुल 27 छक्के लगे थे।

    जानकारी

    एक टेस्ट में तीसरे सबसे ज़्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने महाराज

    केशव मराहाज ने इस टेस्ट की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 318 रन खर्च किए और टेस्ट इतिहास में तीसरे सबसे महंगी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए। टॉमी स्कॉट (374) ने एक टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन खर्च किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर
    अपने पैसे का कैसे करें सही प्रबंधन? जानिए पर्सनल फाइनेंस के ये नियम  पर्सनल फाइनेंस

    रोहित शर्मा

    भारतीय टीम में मनमुटाव, शास्त्री-अरुण की जोड़ी से खुश नहीं हैं खिलाड़ी- रिपोर्ट्स विराट कोहली
    विश्व कप 2019 में बने सभी बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर डेविड वार्नर
    भारतीय टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, रोहित शर्मा को मिल सकती है कप्तानी विराट कोहली
    ICC की 2019 विश्व कप टीम में कोहली को जगह नहीं, जानें बेस्ट इलेवन केन विलियमसन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    42 साल की उम्र में दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    दूसरे टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    2003 विश्व कप खेलने वाले 13 भारतीय खिलाड़ी ले चुके हैं संन्यास, सिर्फ बचे हैं दो क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट से अलग एक बार फिर ये खेल खेलते नज़र आएंगे कपिल देव क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है साउथ अफ्रीका, जानिए आंकड़ो में कौन है आगे क्रिकेट समाचार
    भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले अफ्रीका को लगा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी डेल स्टेन
    भारत के खिलाफ लगातार तीसरी हार से बच पाएगी अफ्रीका? जानें संभावित टीमें और ड्रीम इलेवन विराट कोहली
    दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डू प्लेसी ने डेल स्टेन की चोट के लिए IPL को ठहराया दोषी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025