Page Loader
विश्व कप 2019 में बने सभी बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर

विश्व कप 2019 में बने सभी बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर

लेखन Neeraj Pandey
Jul 15, 2019
12:00 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व कप समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है। हर बार की तरह इस विश्व कप में भी कई सारे रिकॉर्ड बने। इस विश्व कप में शतक, विकेट और हैट्रिक जैसी सारी चीजें देखने को मिलीं। एक नजर डालते हैं इस विश्व कप में बने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर।

शतक

एक विश्व कप में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस विश्व कप में अदभुत फॉर्म में थे। उन्होंने विश्व कप 2019 में सबसे ज़्यादा रन बनाने के अलावा 5 शतक लगाए जो एक विश्व कप में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा शतक हैं। रोहित ने कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड को तोड़ा। संगाकारा ने 2015 विश्व कप में 4 शतक लगाए थे। इस विश्व कप में रोहित ने सबसे ज़्यादा 648 रन बनाए।

विजय शंकर

विश्व कप डेब्यू गेंद पर शंकर ने रचा इतिहास

विश्व कप में अपनी पहली गेंद पर इमाम उल हक को आउट करके भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया था। ऐसा करते ही शंकर विश्व कप में अपनी पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के इयान हार्वी और 2007 में बरमूडा के मलाछी जोंस के बाद वह ऐसा करने वाले तीसे क्रिकेटर बने थे।

मिचेल स्टार्क

एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विश्व कप 2019 में सबसे ज़्यादा विकेट लिए। 27 विकेट हासिल करने वाले स्टार्क एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। ऑस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैक्ग्राथ ने 2007 विश्व कप में सबसे ज़्यादा 26 विकेट हासिल किए थे और स्टार्क ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्टार्क ने लगातार दूसरी बार विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं।

ट्विटर पोस्ट

एक विश्व कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विलियमसन

जानकारी

विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने शमी

विश्व कप 2019 का पहला हैट्रिक भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ लिया था। 1987 में चेतन शर्मा के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बनेे थे।

बल्लेबाज

एक विश्व कप में 3 बल्लेबाजों ने बनाए 600 से ज़्यादा रन

इस विश्व कप में 3 बल्लेबाजों ने 600 से ज़्यादा रन बनाए। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक विश्व कप में 1 से ज़्यादा बल्लेबाजों ने 600 से ज़्यादा रन बनाए हैं। जहां रोहित शर्मा विश्व कप में सचिन तेंदुलकर के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बने तो वहीं डेविड वार्नर और शाकिब अस हसन ने भी यह उपलब्धि हासिल की।

शाकिब अल हसन

शाकिब ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

शाकिब अल हसन ने विश्व कप में 600 से ज़्यादा रन तो बनाए, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया। वह विश्व कप इतिहास में एक विश्व कप में 600 से ज़्यादा रन बनाने और 10 से ज़्यादा विकेट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। शाकिब ने इस विश्व कप में 606 रन बनाए और 11 विकेट भी हासिल किए।

ट्विटर पोस्ट

विश्व कप में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने शाहीन अफरीदी