NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर
    अगली खबर
    जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर
    लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बना रहे हैं नीरज

    जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 24, 2022
    11:42 am

    क्या है खबर?

    भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार भारत के लोगों को झूमने का मौका देते रहते हैं। नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतते हुए एक बार फिर भारतीय लोगों को खुश होने का मौका दिया है।

    चोपड़ा ने इस चैंपियनशिप में 19 साल से चले रहे भारत के लिए सूखे को खत्म किया है।

    आइए जानते हैं अपने अब तक के करियर में चोपड़ा ने क्या रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

    अंडर-20

    अंडर-20 लेवल पर नीरज के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

    2016 में वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में नीरज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 86.48 मीटर के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले इस लेवल का वर्ल्ड रिकॉर्ड 84.69 मीटर ही था।

    उसी साल चोपड़ा ने IAAF वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। मेडल जीतने के साथ ही वह चैंपियनशिप गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। चोपड़ा ने ये सारी उपलब्धियां 18 साल की उम्र में हासिल की थीं।

    एशियन गेम्स

    एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं नीरज

    एशियन गेम्स में भारत ने जैवलिन थ्रो के पुरुष इवेंट्स में 2018 के पहले तक केवल एक ही मेडल जीता था। 1982 में गुरतेज सिंह ने भारत को ब्रॉन्ज दिलाया था। महिला इवेंट्स में भारत छह मेडल जीत तो चुका था, लेकिन इसमें एक भी गोल्ड नहीं था।

    जकार्ता में हुए 2018 एशियन गेम्स में नीरज ने 88.06 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड जीतते हुए इतिहास बनाया था।

    ओलंपिक

    ओलंपिक में एथलेटिक्स गोल्ड जीतने वाले इकलौते भारतीय हैं नीरज

    टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो फाइनल में 87.58 मीटर के शानदार थ्रो के साथ, नीरज ने एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया था।

    नीरज ओलंपिक इतिहास में स्वर्ण पदक (व्यक्तिगत स्पर्धा) जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा यह कारनामा कर चुके हैं।

    बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में स्वर्ण जीता था। भारत के पास अब ओलंपिक इतिहास में कुल 10 स्वर्ण पदक हो गए हैं।

    नेशनल रिकॉर्ड

    नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं नीरज

    नीरज जैवलिन थ्रो में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी हैं। उन्होंने 89.94 मीटर के थ्रो के साथ अपने ही नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर किया है। यह रिकॉर्ड इस महीने की शुरुआत में ही बना था।

    इससे पहले 14 जून को फिनलैंड में हुए पावो नूरमी गेम्स में नीरज ने 89.30 मीटर थ्रो के साथ नया रिकॉर्ड बनाया था। वह लगातार 90 मीटर के मार्क को पार करने के करीब पहुंच रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा
    भाला फेंक

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    एथलेटिक्स

    #NewsBytesExclusive: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर मोहम्मद अनस से उनके सफर के बारे में खास बातचीत एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया
    दुती की बड़ी बहन ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुती को उनकी पार्टनर ने किया ब्लैकमेल खेलकूद
    बड़ी बहन पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रही थीं इसीलिए कबूला समलैंगिक रिश्ता- दुती चंद भारत की खबरें
    रुकने का नाम नहीं ले रही हिमा दास, 15 दिनों में जीते चार गोल्ड मेडल हिमा दास

    नीरज चोपड़ा

    #TokyoDreams: ओलंपिक जा रहे नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो कैसे शुरू किया? ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: रवि दहिया ने पदक किया पक्का, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन टोक्यो ओलंपिक
    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत ने 121 साल बाद एथलेटिक्स में जीता ओलंपिक पदक एथलेटिक्स
    #NewsBytesExclusive: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो कैसे चुना? पढ़िए ओलंपिक से पहले की खास बातचीत ओलंपिक

    भाला फेंक

    नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, 90 मीटर के करीब पहुंचे एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके एथलेटिक्स
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल एथलेटिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025