Page Loader
पृथ्वी का 2 प्रतिशत हिस्सा सफेद पेंट करने से रोकी जा सकती है ग्लोबल वॉर्मिंग- दावा
पर्ड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पृथ्वी पर सबसे सफेद रंग बनाया है (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

पृथ्वी का 2 प्रतिशत हिस्सा सफेद पेंट करने से रोकी जा सकती है ग्लोबल वॉर्मिंग- दावा

Jul 14, 2023
06:11 pm

क्या है खबर?

ग्लोबल वॉर्मिंग पूरी दुनिया के लिए गंभीर मुद्दा बना हुआ है। इस बीच पर्ड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने के लिए अनोखा का तरीका निकाला है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 2021 में पृथ्वी पर सबसे सफेद रंग बनाया था। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेरेमी मुंडे का मानना है कि अगर पर्ड्यू के पेंट से पृथ्वी की सतह के 1-2 प्रतिशत हिस्से को ढक दिया जाए तो इससे वैश्विक तापमान को स्थिर किया जा सकता है।

प्रक्रिया

सफेद पेंट से कैसे स्थिर किया जा सकता है ग्लोबल वॉर्मिंग?

पर्ड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का दावा है कि रंग इतना सफेद है कि यह 98 प्रतिशत से अधिक प्रकाश को प्रतिबिंबित कर सकता है। यह तापमान कम करने में विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि प्रकाश गर्मी उत्पन्न करता है। मुंडे का मानना है कि यह वैश्विक तापमान को स्थिर करने के लिए ग्रह द्वारा अवशोषित की जाने वाली गर्मी की मात्रा को कम कर देगा। अंतरिक्ष में वापस लौटने वाली रोशनी की मात्रा ब्रह्मांड को अधिक नुकसान नहीं पहुंचाएगी।