Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2002 LT38
एस्ट्रोयड 2002 LT38 का आकार 840 फीट चौड़ा है

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2002 LT38

Jun 24, 2023
02:49 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ऐसे एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2002 LT38 नामक एस्ट्रोयड वर्तमान में 25,784 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज लगभग 65 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा। एस्ट्रोयड 2002 LT38 का आकार किसी छोटे स्टेडियम के समान लगभग 840 फीट चौड़ा है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2002 LT38 से क्या है खतरा? 

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। बता दें कि एस्ट्रोयड 2002 LT38 से फिलहाल पृथ्वी को नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह लगभग 65 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह रास्ता भटककर पृथ्वी से टकराता है तो एक बड़े हिस्से में भारी नुकसान पहुंच सकता है।