Page Loader
यह है दुनिया का सबसे बड़ा 3D प्रिंटर, कुछ घंटों में बना सकता है पूरा घर
यह है दुनिया का सबसे बड़ा 3D प्रिंटर (तस्वीर: मेन विश्वविद्यालय)

यह है दुनिया का सबसे बड़ा 3D प्रिंटर, कुछ घंटों में बना सकता है पूरा घर

Apr 26, 2024
02:16 pm

क्या है खबर?

अमेरिका स्थित मेन विश्वविद्यालय में दुनिया के सबसे बड़े पॉलीमर 3D प्रिंटर का हाल ही में अनावरण किया है। यह प्रिंटर दुनिया में मौजूद अन्य पॉलीमर 3D प्रिंटर की तुलना में काफी तेज है क्योंकि यह प्रति घंटे 500 पाउंड तक प्रिंट कर सकता है। इस प्रिंटर का नाम 'फैक्ट्री ऑफ द फ्यूचर 1.0' है, जो 96 फीट लंबा, 32 फीट चौड़ा और 18 फीट ऊंचा सामान प्रिंट कर सकता है।

खासियत

क्या है इस प्रिंटर की खासियत? 

'फैक्ट्री ऑफ द फ्यूचर 1.0' प्रिंटर बड़े पैमाने पर एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, सबट्रैक्टिव मैन्युफैक्चरिंग, निरंतर टेप लेअप और रोबोट आर्म ऑपरेशन के बीच फ्लिप कर सकता है। प्रिंटर की यह खासियत उसे सैन्य वाहनों, बुनियादी ढांचे और किसी आवास को बनाने में काफी उपयोगी बनाती हैं। यह तकनीक बहुत सारे आवास को कम समय में और कम लागत में बनाने में मददगार होगी। प्रिंटर लगभग 80 घंटों में एक मंजिला घर बनाने में सक्षम है।

उपयोग

सैन्य वाहनों और उपकरणों के निर्माण में मदद कर रहा प्रिंटर

यह 3D प्रिंटर केवल बेघरों को घर दिलाने में ही मदद नहीं कर रहा, बल्कि इसका उपयोग सैन्य क्षेत्र में भी काफी बढ़-चढ़कर किया जा रहा है। मेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को सेना कोर ऑफ इंजीनियर रक्षा विभाग और ऊर्जा विभाग से भी काफी पैसा मिला है। यह सभी सरकारी संस्थाएं हल्के वजन वाले, तेजी से तैनात किए जा सकने वाले जहाज, पनडुब्बियों और समुद्री वाहनों को इसी 3D प्रिंटर के मदद से तैयार करना चाहती हैं।