NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: शख्स ने 24 घंटे में 26,100 स्क्वॉट्स लगाकर रचा कीर्तिमान, अपने नाम किया विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    अमेरिका: शख्स ने 24 घंटे में 26,100 स्क्वॉट्स लगाकर रचा कीर्तिमान, अपने नाम किया विश्व रिकॉर्ड 
    इस शख्स ने 24 घंटे में 26,000 से ज्यादा स्क्वॉट लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    अमेरिका: शख्स ने 24 घंटे में 26,100 स्क्वॉट्स लगाकर रचा कीर्तिमान, अपने नाम किया विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन सयाली
    Apr 06, 2024
    03:23 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में कई लोग अपनी सेहत को लेकर जागरुक रहते हैं और स्वस्थ आहार के साथ रोजाना एक्सरसाइज भी करते हैं।

    इन्हीं एक्सरसाइज में शामिल स्क्वॉट एक जटिल व्यायाम है, जिससे पैरों समेत कोर की स्ट्रेंथ बढ़ती है। आमतौर पर लोग 1 मिनट में 15 से 20 स्क्वॉट्स लगा सकते हैं।

    हालांकि, अमेरिका के रहने वाले एक व्यक्ति ने 24 घंटे में 26,000 से भी ज्यादा स्क्वॉट्स मारकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

    रिकॉर्ड

    गिनीज बुक में शामिल हुआ नाम 

    अमेरिका के मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित इलिनोइस के एक व्यक्ति ने 24 घंटे में 26,100 स्क्वॉट्स किए। अपने इस हैरान करने वाले कारनामे के कारण उनका नाम गिनीज बुक में शामिल हो गया है।

    डेकाटुर के रहने वाले टोनी पिराइनो नामक शख्स ने 25,000 स्क्वॉट्स के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा था, जिसे 2020 में रोड आइलैंड के निवासी जो रेवरडेस ने बनाया था।

    अब यह रिकॉर्ड तोड़कर टोनी ने इतिहास रच दिया है।

    विवरण

    सुबह 5 बजे से शुरू किए स्क्वॉट्स लगाना

    टोनी ने गुरुवार सुबह 5 बजे स्क्वॉट्स लगाने शुरू किये थे, जो शुक्रवार सुबह 5 बजे खत्म हुए।

    उन्होंने हर 22 स्क्वॉट के सेट के बाद 30 सेकंड का ब्रेक लिया ताकि वो ऊर्जावान बने रहें।

    टोनी ने रेवरडेस का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ 26,000 स्क्वॉट्स के अपने लक्ष्य को भी पार किया। हालांकि, उनके इस प्रयास के वीडियो की आधिकारिक तौर पर गिनीज विश्व रिकॉर्ड्स ने अभी तक समीक्षा नहीं की है।

    चैरिटी 

    स्क्वॉट के रिकॉर्ड के जरिए जुटाए चैरिटी के लिए पैसे 

    टोनी ने यह रिकॉर्ड डेकाटुर और माउंट सिय्योन के मैरियन काउंटी क्षितिज केंद्र के लिए धन जुटाने के मकसद से भी बनाया था। यह चैरिटी दिव्यांग वयस्कों के लिए आवास, रोजगार के अवसर और अन्य संसाधन प्रदान करती है।

    उन्होंने अपने रिकॉर्ड से जो पैसे जुटाए हैं वो दिव्यांगों को पूरे समुदाय में आम गतिविधियां करने में मदद करेंगे। टोनी के इस प्रयास के बीच उनके परिवार वाले उनका हौसला बढ़ाने आए थे।

    समर्थन

    लोगों के समर्थन से बढ़ा टोनी का हौसला 

    टोनी ने अपनी शारीरिक हालत के बारे में पूछे जाने पर मजाकिया अंदाज में कहा, "काश मैं बढ़िया कह सकता। मुझे लक्ष्य तक पहुंचने में लंबा समय लगा और मैं थक गया था, लेकिन मुझे लोगों का बहुत समर्थन मिला।"

    उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के पूरे अंतराल में बहुत सारे ऊर्जा पहुंचाने वाले पेय पदार्थों का सेवन भी किया था। लोग टोनी को यह रिकॉर्ड बनाता देखने के लिए बेहद उत्साहित थे।

    पिछला रिकॉर्ड

    जो रेवरडेस ने बनाया था पिछला रिकॉर्ड 

    इससे पहले 5 सितंबर, 2020 को अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित जो रेवरडेस नामक व्यक्ति ने 53 साल की उम्र में 24 घंटे में 25,000 स्क्वॉट्स लगाए थे। उन्होंने 24 घंटे में सबसे ज्यादा स्क्वॉट करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    जो ने 4 सितंबर को सुबह 7:45 बजे अपना प्रयास शुरू किया और 5 सितंबर को सुबह 7:28 बजे 25,000 स्क्वॉट के लक्ष्य को पूरा किया था।

    वह रिकॉर्ड के जरिए अपने पोते-पोतियों को प्रेरित करना चाहते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    अजब-गजब खबरें

    व्यक्ति के 118 साल पुराने घर में छिपा मिला 'रहस्यमयी काला बक्सा', देखकर लोग हुए हैरान  रेडिट
    अमेरिका: नीलाम होगी परमाणु बम के विकास से संबंधित रिपोर्ट, ओपेनहाइमर ने किए हुए हैं हस्ताक्षर अमेरिका
    उड़ते विमान में महिला को शुरू हुई प्रसव पीड़ा, पायलट ने की डिलीवरी ताइवान
    अमेरिका: गोताखोर को इंडियाना झील में मिलीं लगभग 200 ऐपल वॉच  अमेरिका

    अमेरिका

    अमेरिका ने जताई CAA पर चिंता, कहा- कार्यान्वयन की कर रहे करीबी से निगरानी नागरिकता कानून
    ब्रॉडबैंड की बदल गई परिभाषा, अब इतनी स्पीड है जरूरी इंटरनेट
    CAA पर अमेरिका की चिंता को भारत ने किया खारिज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला विदेश मंत्रालय
    अमेरिका: सिरदर्द से परेशान था शख्स, जांच की तो दिमाग में मिले टेपवर्म के अंडे  अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025