Page Loader
दुनिया में पहली बार 3D तकनीक से बनाया गया 2,000 साल पुरानी महिला का चेहरा
हिनात के साथ 69 अन्य लोगों के अवशेष मकबरे में पाया गया है (तस्वीर: ट्विटर/@strikingtrends)

दुनिया में पहली बार 3D तकनीक से बनाया गया 2,000 साल पुरानी महिला का चेहरा

Feb 09, 2023
07:11 am

क्या है खबर?

सऊदी अरब ने 2,000 से अधिक साल पहले रहने वाली एक नबातियन महिला के पुनर्निर्मित चेहरे का अनावरण किया है। द नेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में यह पहली बार है जब 2,000 साल पुरानी किसी महिला का चेहरा फिर से बनाया गया। इसके लिए 3D प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ। ऐसा माना जाता है कि नबातियन महिला का शव मृत्यु के बाद 2,000 से अधिक वर्षों तक सऊदी अरब में एक हेगरा मकबरे के अंदर बंद था।

अन्य अवशेष

हेगरा के मकबरे से मिले 69 अन्य लोगों का अवशेष

रिपोर्ट के अनुसार, इतिहासकारों और पुरातत्वविदों द्वारा कई वर्षों के काम के बाद चेहरा जनता के सामने आया है। पुनर्निर्मित चेहरा हिनाट के अवशेषों पर आधारित है, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हेगरा में एक मकबरे में खोजा गया था। हिनाट के साथ 69 अन्य लोगों के अवशेष भी मकबरे में पाए गए थे। बता दें, नबातियन एक प्राचीन सभ्यता का हिस्सा थे जो अरब प्रायद्वीप में रहते थे।