Page Loader
नासा का वॉयजर-1 ने 21 साल बाद फिर चलने लगा, पृथ्वी से 25 अरब किलोमीटर दूर
नासा के वॉयजर 1 ने 21 साल बाद फिर फायर किया थ्रस्टर (तस्वीर: नासा)

नासा का वॉयजर-1 ने 21 साल बाद फिर चलने लगा, पृथ्वी से 25 अरब किलोमीटर दूर

May 16, 2025
10:08 am

क्या है खबर?

नासा के वॉयजर-1 अंतरिक्ष यान ने करीब 21 साल बाद फिर अपने थ्रस्टर्स को सफलतापूर्वक फायर किया है। इसके थ्रस्टर्स 2004 से बंद और अब यह पृथ्वी से लगभग 25 अरब किलोमीटर दूर है। नासा ने उन्हें डीप स्पेस स्टेशन 43 की मरम्मत से पहले ठीक किया, ताकि मिशन के दौरान कोई रुकावट न आए। बता दें कि थ्रस्टर यान को सही दिशा में बनाए रखने में मदद करते हैं। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

तरीका

कैसे हुआ पुराना सिस्टम चालू? 

वॉयजर-1 के मुख्य थ्रस्टर्स में 2004 में खराबी आ गई थी, क्योंकि उनके अंदर लगे हीटर काम करना बंद कर चुके थे। अब इंजीनियरों ने अनुमान लगाया कि शायद कोई सर्किट गड़बड़ होकर बंद हो गया था। उन्होंने दोबारा सिग्नल भेजकर उस सर्किट को ऑन किया। इसमें जोखिम था, क्योंकि गलत समय पर थ्रस्टर चालू होने से विस्फोट हो सकता था। टीम ने फिर भी सटीकता से सिग्नल भेजा और हीटर चालू करने में सफलता पाई।

मेहतन

इंजीनियरों की मेहनत का नतीजा 

सिग्नल भेजने और प्रतिक्रिया आने में 23 घंटे लगते हैं, लेकिन इसके बावजूद इंजीनियरों ने ये काम कर दिखाया। थ्रस्टर्स को पहले से मृत मान लिया गया था, लेकिन JPL की टीम ने एक नई सोच के साथ इसे फिर से शुरू किया। मिशन मैनेजर और इंजीनियरों ने इसे चमत्कारी पल बताया है। इस सफलता से साबित होता है कि भले ही तकनीक पुरानी हो, लेकिन सही सोच और मेहनत से उसे फिर से जिंदा किया जा सकता है।