NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सुनीता विलियम्स ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को लेकर क्या कहा?
    अगली खबर
    सुनीता विलियम्स ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को लेकर क्या कहा?
    सुनीता विलियम्स ने बताया कि अंतरिक्ष से भारत का नजारा दिखता है अविश्वसनीय (तस्वीर: नासा)

    सुनीता विलियम्स ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को लेकर क्या कहा?

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Apr 01, 2025
    09:37 am

    क्या है खबर?

    नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में करीब 9 महीने रहने के बाद हाल ही में पृथ्वी पर लौटी हैं।

    अपनी वापसी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने मिशन के अनुभव साझा किए।

    जब उनसे पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, तो उन्होंने कहा, "अद्भुत, बस अद्भुत।"

    खासतौर पर हिमालय का दृश्य उनके लिए सबसे यादगार रहा। उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर ने भी भारत की कई शानदार तस्वीरें लीं।

     हिमालय 

    भारत की रोशनी और हिमालय की सुंदरता

    विलियम्स ने बताया कि अंतरिक्ष से भारत का नजारा बेहद खास दिखता है।

    उन्होंने कहा, "भारत का हिमालय क्षेत्र अविश्वसनीय है। जब हम उसके ऊपर से गुजरते थे, तो नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता था।"

    उन्होंने यह भी साझा किया कि रात के समय पूरे भारत में रोशनी का एक अद्भुत नेटवर्क फैला हुआ दिखता है, जो बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक फैला होता है। पश्चिमी तट पर मछली पकड़ने के बेड़े नजारे को खास बनाते हैं।

    इच्छा

    भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में योगदान की इच्छा

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में सहयोग करना चाहेंगी, तो उन्होंने उत्साहपूर्वक कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं भारत के लोगों के साथ अपने अनुभव साझा कर पाऊंगी। यह एक महान देश है और तेजी से अंतरिक्ष क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अगर मैं किसी भी तरह उनकी मदद कर सकती हूं, तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।"

    उन्होंने ISRO के बढ़ते कदमों की सराहना की और भविष्य को उज्ज्वल बताया।

    भारत यात्रा

    भारत यात्रा और मजेदार बातचीत

    अपने भारतीय मूल को लेकर विलियम्स ने कहा कि वे जल्द ही भारत आना चाहेंगी।

    उनके सह-यात्री बुच विल्मोर भी भारत आने की इच्छा रखते हैं। जब विलमोर ने मजाक में पूछा कि क्या वे अपने चालक दल के बाकी सदस्यों को भारत ले जाएंगी, तो विलियम्स ने हंसते हुए कहा, "बिल्कुल! लेकिन आपको मसालेदार खाने के लिए तैयार रहना होगा।"

    उनके इस जवाब से प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल हल्का और मजेदार बन गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनीता विलियम्स
    नासा
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    सुनीता विलियम्स

    ISS बंद करने की मस्क की राय से सुनीता विलियम्स असहमत, कहा- अभी सही समय नहीं एलन मस्क
    विल्मोर ने मस्क के दावे को बताया सच, कहा- वापसी प्रस्ताव बाइडन प्रशासन ने किया रद्द  जो बाइडन
    सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए नासा 13 मार्च को लॉन्च करेगी मिशन, कैसे देखें लाइव? नासा
    सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष स्टेशन की कमान रूसी अंतरिक्ष यात्री को सौंपी, जानिए क्या है कारण  नासा

    नासा

    नासा SPHEREx से पहले ये बड़े टेलिस्कोप कर चुकी है लॉन्च अंतरिक्ष
    नासा ने किया खुलासा, 2024 में समुद्र का स्तर अनुमान से कहीं अधिक बढ़ा  जलवायु परिवर्तन
    नासा सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए कल लॉन्च करेगी मिशन, ऐसे देख सकेंगे लाइव  सुनीता विलियम्स
    सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी के लिए क्रू-10 मिशन लॉन्च, जानिए कब लौटेंगी  सुनीता विलियम्स

    अंतरिक्ष

    सुनीता विलियम्स की वापसी तारीख हुई तय, 9 महीने बाद लौटेंगी पृथ्वी पर  नासा
    पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती आज, जानिए क्या रहा उनका योगदान कल्पना चावला
    ब्लू घोस्ट का चंद्र मिशन हुआ पूरा, लैंडर भावनात्मक मैसेज भेज कहा- शुभ रात्रि नासा
    ISRO को चंद्रयान-5 मिशन के लिए सरकार से मिली मंजूरी, जापान की मदद से होगा लॉन्च  केंद्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025