Page Loader
पृथ्वी की तरफ तेजी से आ रहा 200 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट 
पृथ्वी की तरफ आ रहे 200 फीट के 2 एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ तेजी से आ रहा 200 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट 

Oct 04, 2024
07:26 pm

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड से संभावित खतरे को देखते हुए नासा समय-समय पर अलर्ट जारी करती रहती है। एस्ट्रोयड 2024 RJ32 नामक एक ऐसे ही एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है, जो कल (5 अक्टूबर) हमारे ग्रह के करीब पहुंच सकता है। नासा की सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2024 RJ32 लगभग 29 लाख किलोमीटर की दूरी पर कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

आकार

कितना बड़ा है एस्ट्रोयड 2024 RJ32?

CNEOS के अनुसार, एस्ट्रोयड 2024 QK1 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 216 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। यह बड़ा एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 28,336 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है। एस्ट्रोयड 2024 SZ1 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी पृथ्वी की तरफ आ रहा और यह भी कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। इसका आकार लगभग 196 फीट चौड़ा है।

खतरा

क्या पृथ्वी को कोई खतरा है?

वैसे तो इस एस्ट्रोयड से पृथ्वी को बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन अगर यह किसी कारण से पृथ्वी पर किसी जगह टकराता है, तो वहां नुकसान हो सकता है। बता दें कि एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। अब तक नासा ने 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड की खोज की है, जिनमें से कुछ का आकार फुटबॉल मैदान से भी बड़ा है।