Page Loader
सुपरमून के साथ चंद्रग्रहण दिखेगा आज, जानें कैसे देख सकेंगे आप
आज सुपरमून के साथ दिखेगा चंद्रग्रहण (तस्वीर: पिक्साबे)

सुपरमून के साथ चंद्रग्रहण दिखेगा आज, जानें कैसे देख सकेंगे आप

Sep 17, 2024
11:03 am

क्या है खबर?

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज (17 सितंबर) का दिन काफी विशेष है। आज आंशिक चंद्रग्रहण और सुपरमून का दुर्लभ संयोग अधिकांश देशों में आसमान में दिखाई देगा। 17-18 सितंबर की रात को पृथ्वी अपनी छाया चंद्रमा की सतह पर डालेगी और इस घटना के बाद पूर्णिमा होगी। इस खगोलीय घटना को यूरोप और अफ्रीका के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ एशिया और उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी देखा जा सकेगा।

दृश्य

भारत से नहीं दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा

चंद्रग्रहण के समय भारत में दिन होगा, इसलिए नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य भारतीय शहरों से चंद्रग्रहण देखना संभव नहीं होगा। यह चंद्रग्रहण 17-18 सितंबर की रात को दिखाई देगा और भारत में ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 08:48 बजे होगा। 17-18 सितंबर को दिखने वाला सुपरमून एक हार्वेस्ट मून होगा और यह नई दिल्ली में 18 सितंबर को सुबह 08:04 बजे दिखाई देगा, लेकिन सुबह के वजह से इसे भी देख पाना कठिन होगा।

तरीका

कैसे देख सकेंगे इसे आप?

आज का पूर्णिमा औसत पूर्णिमा की तुलना में 5 प्रतिशत बड़ा और 13 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा। इससे पहले 2024 का पहला सुपरमून 19 अगस्त को देखने को मिला था। 17-18 सितंबर के बाद 17 अक्टूबर और 15 नवंबर को सुपरमून दिखेगा। आप ग्रहों को ट्रैक करने के लिए स्टेलारियम जैसे स्काईवॉचिंग ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। वर्चुअल टेलीस्कोप की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी आप इस खगोलीय घटना को लाइव देख सकेंगे।