NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / चंद्र ग्रहण के दौरान चांद क्यों हो जाता है लाल? जानिए नासा का जवाब
    अगली खबर
    चंद्र ग्रहण के दौरान चांद क्यों हो जाता है लाल? जानिए नासा का जवाब
    चंद्र ग्रहण के दौरान चांद लाल रंग का दिखता है (तस्वीरः नासा)

    चंद्र ग्रहण के दौरान चांद क्यों हो जाता है लाल? जानिए नासा का जवाब

    लेखन रोहित राजपूत
    Nov 07, 2022
    01:42 pm

    क्या है खबर?

    साल के अंतिम आंशिक सूर्य ग्रहण को देखने के बाद अब हम 8 नवंबर को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखेंगे। 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण इसलिए भी खास रहेगा, क्योंकि ये दिखने में पूरा लाल होगा।

    ऐसे में हर किसी के मन में सवाल होगा कि ग्रहण के दौरान चांद लाल क्यों दिखाई देता है। अब नासा (NASA) ने इसका खुलासा कर दिया है।

    आइए जानते हैं कि नासा ने चंद्र ग्रहण को लेकर क्या कुछ खास जानकारी दी है।

    वजह

    रेले स्कैटरिंग की वजह लाल दिखता है चांद

    नासा के मुताबिक, रेले स्कैटरिंग एक ऐसी घटना है जिसके कारण चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है।

    नासा ने कहा कि कई बार आपने देखा होगा कि जब सूरज दोपहर में ऊपर की तरफ होता है तो वह पीला दिखाई देता है। इसी तरह सुबह और शाम के दौरान सूर्य लाल रंग का दिखाई देता है। इस घटना को ही रेले स्कैटरिंग कहा जाता है।

    ट्विटर पोस्ट

    नासा मून का ट्वीट

    On November 8, 2022, the Moon will pass into Earth’s shadow and turn red. This will be the last total lunar eclipse for about 3 years, so be sure to check it out if it’s visible in your area.

    Learn more: https://t.co/zetjapudzV pic.twitter.com/PJ0AuQrfEC

    — NASA Moon (@NASAMoon) October 27, 2022

    रंग

    लाल रंग का ही क्यों दिखाई देता है चांद?

    पूर्ण ग्रहण के दौरान चंद्रमा जब पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में प्रवेश करता है तब पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है।

    यह रोशनी पृथ्वी के किनारे से होकर गुजरती है और वायुमंडल में बिखर जाती है। इसकी वजह से अन्य रंगों की तुलना में सिर्फ लाल रंग की रोशनी चंद्रमा तक पहुंच पाती है।

    बता दें कि नीले और बैंगनी रंग की तुलना में लाल रंग की तरंगदैर्घ्य सबसे ज्यादा होती है।

    समय

    छह घंटे तक जारी रहेगा चंद्र ग्रहण

    चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। इससे चंद्रमा पर काली छाया देखने को मिलती है।

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मुताबिक, यह ग्रहण करीब छह घंटे तक 8:02 से 13:50 (UTC) तक रहेगा। इस दाैरान चंद्रमा मेष राशि में होगा और यह लाल रंग का दिखाई देगा।

    भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5:32 से प्रारंभ होकर शाम 7:27 बजे तक रहेगा।

    जानकारी

    कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

    ग्रहण के समय चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होगा और यह भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

    इसी तरह इसे उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, इक्वाडोर, कोलंबिया और वेनेजुएला, पेरू के पश्चिमी भागों, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा।

    वहीं, अलास्का और हवाई के लोगों को इस ग्रहण के सभी चरणों को देखने का मौका मिलेगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अगर आप 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देख नहीं पाते हैं तो आपको अगले चंद्र ग्रहण को देखने के लिए 14 मार्च, 2025 तक इंतजार करना होगा। हालांकि, इस अवधि में आंशिक चंद्र ग्रहण होता रहेगा।

    साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण इसलिए भी खास है, क्योंकि चांद लाल रंग का दिखाई देगा और चंद्रमा को सूर्य की सिर्फ वही रोशनी मिलेगी जो पृथ्वी के आस-पास बिखरी हुई होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्र ग्रहण
    नासा
    चांद

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    चंद्र ग्रहण

    आंशिक चंद्रग्रहण: 149 सालों में आज रात लगेगा ख़ास तरह का ग्रहण, जानें महत्वपूर्ण बातें भारत की खबरें
    8 नवंबर को लगेगा चंद्रमा को साल का आखिरी ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें नासा

    नासा

    क्या होते हैं UFOs और क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन? अंतरिक्ष यात्री
    एलियंस की खोज के लिए तैरने वाले रोबोट्स बना रही है NASA, स्मार्टफोन जितना होगा आकार एलियंस
    दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप जेम्स वेब, जानें इससे जुड़ी खास बातें अंतरिक्ष
    जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए सामने आई बृहस्पति ग्रह की फोटो, उपग्रह यूरोपा भी दिखा अंतरिक्ष

    चांद

    चांद पर मानव भेजने की योजना बना रहे अमेजन के CEO जेफ बेजोस, जानिये खास बातें टेक्नोलॉजी
    ISRO ने शेयर की चंद्रयान-2 से ली गईं पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें, तारीफों की बरसात ISRO
    चंद्रमा की राह पर भारत के लिए मंगलवार अहम, चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-2 ISRO
    चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक पार की बड़ी चुनौती, चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश ISRO
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025