NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नाइजीरिया में ट्विटर पर लगा बैन, भारतीय ऐप कू यूजर्स के लिए उपलब्ध
    नाइजीरिया में ट्विटर पर लगा बैन, भारतीय ऐप कू यूजर्स के लिए उपलब्ध
    1/6
    टेक्नोलॉजी 1 मिनट में पढ़ें

    नाइजीरिया में ट्विटर पर लगा बैन, भारतीय ऐप कू यूजर्स के लिए उपलब्ध

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Jun 07, 2021
    12:19 pm
    नाइजीरिया में ट्विटर पर लगा बैन, भारतीय ऐप कू यूजर्स के लिए उपलब्ध

    नाइजीरिया ने बीते दिनों लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बैन लगा दिया है, जिसके बाद भारतीय प्लेटफॉर्म कू यहां लॉन्च किया गया है। कू ऐप भारत में ट्विटर का स्वदेशी विकल्प है और कई स्थानीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आती है। ट्विटर और भारत सरकार के बीच खींचतान के दौरान कू ऐप का जिक्र कई बार हुआ और इसे प्रमोट किया जा रहा है। नाइजीरिया में ट्विटर पर लगा बैन कू ऐप के लिए मौके की तरह है।

    2/6

    नाइजीरिया में इसलिए बैन हुई ट्विटर

    ट्विटर ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी की ओर से किए गए कुछ ट्वीट्स यह कहते हुए डिलीट कर दिए थे कि वे नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसके बाद नाइजीरिया ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर बैन लगा दिया है। कू ने इसे अपने लिए मौके की तरह देखा है और नाइजीरिया में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। कू ऐप को-फाउंडर और CEO अपरामेय राधाकृष्ण ने नाइजीरिया में प्लेटफॉर्म लॉन्च होने की आधिकारिक जानकारी दी है।

    3/6

    कू ऐप को भारत सरकार का समर्थन

    भारत में पिछले साल लॉन्च हुई कू ऐप पर देश की सरकारी एजेंसियां और केंद्रीय मंत्रियों के अकाउंट्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा भारत सरकार भी यूजर्स से ट्विटर के बजाय देश में बनी ऐप का इस्तेमाल करने के लिए कहती है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है और भारत में प्ले स्टोर से इसे 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप में ट्विटर जैसे ही फीचर्स मिलते हैं।

    4/6

    कू ऐप में मिलते हैं ट्विटर जैसे फीचर्स

    कू ऐप का इंटरफेस और इसमें मिलने वाले लगभग सभी फीचर्स ट्विटर जैसे ही हैं। हालांकि, इस ऐप का फोकस स्थानीय भाषाओं में यूजर्स को माइक्रोब्लॉगिंग एक्सपीरियंस देने पर है। इसमें भी ट्विटर की तरह लोगों को फॉलो किया जा सकता है और 'कू' को लाइक और 'रिकू' किया जाता है। कू ऐप साल 2020 में भारत सरकार के आत्मनिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज को जीतकर यह ऐप चर्चा में आई थी।

    5/6

    ट्विटर के रवैये को लेकर भारत सरकार भी नाराज

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए आए नए IT नियमों को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार शनिवार को नए IT नियमों की पालना के लिए ट्विटर को फाइनल नोटिस भेज दिया है। इस नोटिस में ट्विटर को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि या तो वह नए नियमों की पालना करें या फिर भारतीय कानूनों के मुताबिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

    6/6

    भारत सरकार कर सकती है कार्रवाई

    भारत सरकार की ओर से दिए गए नोटिस के बावजूद अगर ट्विटर नए नियम लागू नहीं करती तो इसके खिलाफ IT रूल्स, 2000 की धारा 79 और भारत के अन्य दंड कानून के हिसाब से जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ट्विटर
    सोशल मीडिया
    कू ऐप

    ट्विटर

    ट्विटर ने लॉन्च की नई सब्सक्रिप्शन सर्विस 'ट्विटर ब्लू', की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया
    ट्विटर पर मिलने लगा बर्डवॉच फैक्ट चेक फीचर, अफवाहों पर लगेगी लगाम सोशल मीडिया
    ट्वीट्स के साथ अब तीन तरह के लेबल्स दिखाएगी ट्विटर, जानें इनका मतलब सोशल मीडिया
    IT नियम ना मानने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्विटर को फटकारा, भेजा नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट

    सोशल मीडिया

    पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान सीरीज 'मिस मार्वेल' में आ सकते हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    हिमेश रेशमिया लेकर आ रहे हैं म्यूजिक एल्बम 'सुरूर 21', जारी किया फर्स्ट लुक मुंबई
    सरकार ने की टि्वटर पर कार्रवाई की तैयारी, नए IT नियमों को लेकर दिया फाइनल नोटिस दिल्ली
    बिजनेसमैन सुब्रत रॉय पर बनेगी बायोपिक, सुब्रत के जन्मदिन पर होगी फिल्म की घोषणा बॉलीवुड समाचार

    कू ऐप

    सोशल मीडिया कंपनियों ने मानी सरकार की बात, लागू किए नए IT रूल्स से जुड़े बदलाव ट्विटर
    कू ऐप में आया 'टॉक टू टाइप' फीचर, भारतीय भाषाओं में बोलकर कर पाएंगे टाइप सोशल मीडिया
    #Exclusive: ट्विटर को अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं मानती कू ऐप, को-फाउंडर मयंक ने कही ये बातें ट्विटर
    अब ट्विटर से पहले कू ऐप पर अपडेट्स और सूचनाएं देगी केंद्र सरकार ट्विटर
    अगली खबर

    टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Science Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023