Page Loader
भारत के आधार कार्ड ने जापान को तकनीक में छोड़ा पीछे- जापानी इंटरनेट जनक जून मुराई

भारत के आधार कार्ड ने जापान को तकनीक में छोड़ा पीछे- जापानी इंटरनेट जनक जून मुराई

Dec 03, 2023
06:02 pm

क्या है खबर?

भारत के आधार कार्ड और इंडिया स्टैक की प्रशंसा अब तकनीक में आगे रहने वाले दुनिया के कुछ देश भी कर रहे हैं। जापान के इंटरनेट जनक माने जाने वाले जून मुराई ने हाल ही में भारत के आधार कार्ड की प्रशंसा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि तकनीकी क्षेत्र में भारत की सफलता ने अन्य देशों को अपनी रणनीतियों में बदलाव और सुधार करने के लिए मजबूर किया है।

बयान

जुन मुराई ने क्या कहा? 

मुराई ने IIT-बेंगलुरु में भारत जापान विज्ञान प्रौद्योगिकी नवाचार फोरम में एक वीडियो संबोधन देते हुए कहा, "आधार और भारत स्टैक की भारतीय तैनाती के बाद हम बहुत पीछे थे, खासकर क्योंकि हमारे पास संख्या नहीं थी।" उन्होंने यह भी बताया कि जापान अब उस तकनीक का नकल करने की कोशिश कर रहा है, जो भारत ने अपने दूरदराज के गांवों और कस्बों को इंटरनेट तक पहुंच हासिल करने के लिए किया था।

बयान

70 प्रतिशत लोग इंटरनेट का कर रहें उपयोग

मुराई ने कहा कि वर्ष 2000 में जहां वैश्विक आबादी के केवल 6 प्रतिशत लोगों के पास ही इंटरनेट तक पहुंच थी, लेकिन आज दुनिया की लगभग 70 प्रतिशत आबादी इंटरनेट का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, "बिजली, भोजन, परिवहन और आपूर्ति श्रृंखलाओं की तरह, इंटरनेट भी आज के युग में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन गया है। आज, लगभग हर कोई एक सुपर कंप्यूटर से लैस है जिसे स्मार्टफोन कहा जाता है।"