Page Loader
विकिपीडिया ने 10 साल बाद बदला अपना लुक, जोड़े गए कई नए फीचर्स
विकिपीडिया को 2001 में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: अनस्प्लैश)

विकिपीडिया ने 10 साल बाद बदला अपना लुक, जोड़े गए कई नए फीचर्स

Jan 20, 2023
05:05 pm

क्या है खबर?

विकिपीडिया ने 10 साल में पहली बार अपना लुक बदल दिया है। अपनी 22वीं वर्षगांठ पर विकिपीडिया ने रीडर्स के लिए कई नए फीचर्स को जोड़ा है। नए फीचर्स के तहत विकिपीडिया पेज अब अलग-अलग भाषाओं के बीच टॉगल करने के लिए एक बटन दिखाएगा। सर्च इंजन में भी सुधार किया गया है, इससे रीडर्स आसानी से वह विषय ढूंढ सकेंगे, जिसकी उन्हें तलाश है। पढ़ने में आरामदायक बनाने के लिए साइड मार्जिन और पैराग्राफ में भी बदलाव हुआ है।

जानकारी

दुनिया की 7वीं सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइट है विकिपीडिया

ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया वेबसाइट विकिपीडिया को पहली बार 2001 में लॉन्च किया गया था। सिमिलरवेब की रैंकिंग के अनुसार, विकिपीडिया दुनिया की 7वीं सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइट है। जनवरी, 2023 तक अंग्रेजी विकिपीडिया पर लगभग 60 लाख से अधिक लेख मौजूद हैं। विकिपीडिया ने कहा है कि नई डिजाइन से पुराने फीचर्स प्रभावित नहीं होंगे। बता दें, विकिपीडिया को दुनिया के 30 अलग-अलग देशों के वालंटियर मैनेज करते हैं जिसमें भारत, अर्जेंटीना और इंडोनेशिया समेत अन्य देश शामिल हैं।