पिक्सल फोन के लिए गूगल ने रोल आउट किया एंड्रॉयड 13, जानें क्या होगा खास
क्या है खबर?
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल ने एंड्रॉयड 13 का रोल आउट करना शुरू कर दिया है। एंड्रॉयड 12 की तुलना में एंड्रॉयड 13 में काफी ज्यादा फीचर और स्टेबिलिटी है।
पहले से ज्यादा अब यूजर्स को कस्टमाइजेशन कंट्रोल, प्राइवेसी संबंधित कंट्रोल समेत ऐसे कई फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। अब यूजर्स अलग-अलग ऐप्स पर अपनी मनपसंद भाषा का चयन कर सकते हैं।
आइए जानते हैं किन स्मार्टफोन्स को एंड्रॉयड 13 का अपडेट मिल रहा है।
स्मार्टफोन्स
गूगल के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा एंड्रॉयड 13 का अपडेट
आमतौर पर गूगल पिक्सल फोन नए एंड्रॉयड 13 अपडेट के लिए पात्र हैं। इस लिस्ट में पिक्सल 4, पिक्सल 4 XL, पिक्सल 4a, पिक्सल 4a 5G, पिक्सल 5, पिक्सल 5a, पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो शामिल हैं।
इसके बाद गूगल कंपनी सैमसंग गैलेक्सी, आसुस, नोकिया, iQOO, मोटोरोला, वनप्लस, ओप्पो, रियलमी, सोनी, टेक्नो, शाओमी, वीवो और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन पर मिलेगा।
यह अपडेट इस साल के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।
जानकारी
एंड्रॉयड अपडेट चेक करने का तरीका
वैसे तो आपके स्मार्टफोन पर खुद अपडेट को नोटिफिकेशन आ जाएगा। अगर किसी वजह से आपको नोटिफिकेशन नहीं प्राप्त हुआ है तो इसे मैन्युअली कर सकते हैं। इसके लिए फोन की सेटिंग पर जाकर सिस्टम पर जाएं और अपडेट को चेक करें।
फीचर
एंड्रॉयड 13 में मिलेंगे कई फीचर
एंड्रॉयड 13 में यूजर्स को इस बार कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पहले से ज्यादा बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे। इसमें किसी गैर-गूगल ऐप को कस्टमाइज करने का विकल्प होगा।
इसके अलावा ऐप आईकन और वॉलपेपर को कस्टमाइज करने के लिए पहले से ज्यादा विकल्प यूजर्स को मिलेंगे। इस अपडेट के बाद यूजर्स हर किसी ऐप पर अपनी भाषा और फॉन्ट को कस्टमाइज कर पाएंगे। वॉलपेपर के साथ कस्टमाइज बेडटाइम और डार्क मोड मिलेगा।
फीचर
एंड्रॉयड 13 में मिलेगी पहले से ज्यादा सुरक्षा
प्राइवेसी के तौर पर एंडॉयड 13 अपडेट काफी ज्यादा सुरक्षा प्रदान करेगा। अब यूजर्स को किसी ऐप के लिए पूरी लाइब्रेली सेलेक्ट नहीं करनी होगी, बल्कि कुछ फोटो को चुन सकता है।
इसके अलावा नए अपडेट के बाद अगर यूजर्स सेंसिटिव डेटा (जैसे ईमेल, फोन नंबर या लॉगइन क्रेडेंशियल) को कॉपी करते हैं, तो एंड्रॉयड एक निश्चित समय के बाद आपके क्लिपबोर्ड से इन डेटा को डिलिट कर देगा।
एंड्रॉयड 13 के साथ लॉक स्क्रीन पर भी म्यूजिक प्ले होगा।
फीचर
गूगल अनुवाद में जोड़ी गईं आठ और नई भाषा
गूगल अनुवाद में कंपनी ने आठ और नई भाषाओं को जोड़ा है। अब यूजर्स को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत, भोजपुरी, असमिया, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) में अनुवाद करने का मौका मिलेगा।
इन फीचर्स के अलावा एंड्रॉयड 13 में भूकंप को लेकर सटीक जानकारी देगा और बचने के तरीके भी बताएगा।
एंड्रॉयड 13 को टैबलेट के हिसाब से भी ऑप्टिमाइज किया गया है ताकि मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत ना हो।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
गूगल I/O कंपनी की एनुअल डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन 11 और 12 मई को किया गया। जिसमें कंपनी अपने सॉफ्टवेयर फीचर्स और नए हार्डवेयर में किए गए सुधारों की जानकारी देती है। इस इवेंट में ही एंड्रॉयड 13 को पेश किया गया।