NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल ने तीन महीनों में जारी की सरकार समर्थित साइबर हमलों की 12 हजार चेतावनियां
    अगली खबर
    गूगल ने तीन महीनों में जारी की सरकार समर्थित साइबर हमलों की 12 हजार चेतावनियां

    गूगल ने तीन महीनों में जारी की सरकार समर्थित साइबर हमलों की 12 हजार चेतावनियां

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 27, 2019
    04:40 pm

    क्या है खबर?

    मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने इस साल जुलाई से लेकर सितंबर के बीच 149 देशों के यूजर्स को 12,000 चेतावनियां दी थी।

    ये सभी चेतावनी इन देशों की सरकारों द्वारा समर्थित साइबर हमलों से बचने से जुड़ी थीं।

    इन 12,000 में से लगभग 500 चेतावनी भारत के यूजर्स को भेजी गई थी। इससे पहले 2017 और 2018 में भी इतनी ही संख्या में यूजर्स को चेतावनी भेजी गई थी।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    साइबर हमले

    अधिकतर यूजर्स को भेजे गए फिशिंग ईमेल

    इस मामले की जानकारी देते हुए गूगल के एक अधिकारी ने लिखा, 'लंबे समय से यह नियम रहा है कि अगर हमें किसी सरकार द्वारा समर्थित किसी फिशिंग अटैक की जानकारी मिलती है तो हम यूजर्स को इसकी जानकारी देते हैं। हमने पहले भी ऐसा किया है। इनमें से 90 फीसदी यूजर्स को 'भरोसेमंद फिशिंग ईमेल' के जरिए निशाना बनाया गया था।'

    ये साइबर हमले किसी यूजर का पासवर्ड और उसके अकाउंट की जानकारी लेने के लिए किये जाते हैं।

    जानकारी

    निशाने पर रहते हैं पत्रकार, मानवाधिकार और राजनीतिक कार्यकर्ता

    कंपनी ने बयान में कहा, "हम पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से हमारे एडवांस्ड प्रोटेक्शन प्रोग्राम (APP) में शामिल होने के लिए कहते हैं। इस प्रोग्राम में यूजर को फिशिंग अटैक से बचाने के लिए जरूरी सिक्योरिटी मिलती है।"

    फिशिंग अटैक

    ऐसे बनाया जाता है निशाना

    फिशिंग अटैक में हैकर्स यूजर को एक सिक्योरिटी अलर्ट भेजता है। इसमें कहा जाता है कि यह अलर्ट गूगल की तरफ से आया है और यूजर को अपने अकाउंट को सिक्योर करने की जरूरत है।

    जैसे ही यूजर इस अलर्ट में मिले लिंक पर क्लिक करता है, उसे पासवर्ड डालने के लिए कहा जाता है।

    यूजर अगर इस लिंक पर जाकर अपने पासवर्ड डाल देता है तो हैकर को यूजर के अकाउंट की एक्सेस मिल जाती है।

    फेसबुक

    फेसबुक से यूजर्स की जानकारी मांगने में दूसरे नंबर पर है भारत

    हाल ही में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने बताया था कि दुनियाभर में सरकारों की तरफ से यूजर्स की जानकारी लेने के लिए आने वाली मांगे नए स्तर पर पहुंच गई हैं।

    इस साल की पहली छमाही में ऐसे मामले 16 फीसदी बढ़कर 1,28,617 हो गए।

    यूजर्स की जानकारी मांगने में पहले स्थान पर अमेरिका, दूसरे पर भारत और तीसरे पर जर्मनी है।

    अमेरिका ने फेसबुक से 82,461 अकाउंट की जानकारी लेने के लिए 50,741 रिक्वेस्ट भेजी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेसबुक
    गूगल
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    फेसबुक

    इस भारतीय ने इंस्टाग्राम में ढूंढी बड़ी खामी, कंपनी ने ईनाम में दिए लाखों रुपये चेन्नई
    भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी रिलायंस जियो, जानें यूजर्स की संख्या मुकेश अंबानी
    दिमाग पढ़ने वाला कंप्यूटर बना रही फेसबुक, रिसर्च में मिली बड़ी कामयाबी एलन मस्क
    रेलवे स्टेशन पर गाने वाली महिला का बदला रूप, मिला रियलिटी शो में मौक़ा सोशल मीडिया

    गूगल

    सरकार ने दिए ऐप स्टोर से टिक-टॉक हटाने के आदेश, क्या लगेगा बैन? भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सरकार के आदेश के बाद गूगल ने टिक-टॉक को किया ब्लॉक, यूजर नहीं कर पाएंगे डाउनलोड भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    टिक-टॉक के बाद मुश्किलों में PUBG, पुलिस ने गूगल को डाउनलोडिंग पर बैन लगाने को कहा चीन समाचार
    ऑनर का प्रोटोटाइप फोन हुआ गुम, लौटाने वाले को मिलेंगे 4 लाख रुपये आईफोन

    सोशल मीडिया

    मुंबई: मॉडल को शादी का वादा करके बनाया न्यूड लाइव वीडियो, ऐप पर डाला मुंबई
    सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए दिशानिर्देश तैयार करे सरकार- सुप्रीम कोर्ट फेसबुक
    सोशल मीडिया पर हीरो बना भारतीय सेना का कुत्ता 'जारी', जानें उसका बहादुरी भरा काम ट्विटर
    पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की ऑनर किलिंग के लिए भाई को उम्रकैद भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025