Page Loader
आदित्य-L1 की लॉन्चिंग कुछ ही देर में, जानिए इसका उद्देश्य और बजट
आदित्य-L1 मिशन का उद्देश्य सूर्य का अध्ययन करना है (प्रतीकात्मक तस्वीर: ESA)

आदित्य-L1 की लॉन्चिंग कुछ ही देर में, जानिए इसका उद्देश्य और बजट

Sep 02, 2023
10:15 am

क्या है खबर?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज (2 सितंबर) भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 को लॉन्च करेगा। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान को लॉन्च व्हीकल PSLV-C57 से सुबह 11:50 बजे लॉन्च किया जाएगा। ISRO आदित्य-L1 की लॉन्चिंग को लाइव स्ट्रीम भी करेगा। आप ISRO की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ DD नेशनल TV चैनल पर सुबह 11:20 बजे से इस लॉन्च को लाइव देख सकेंगे।

उदेश्य

आदित्य-L1 मिशन का उद्देश्य

आदित्य-L1 मिशन का उद्देश्य L1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान अपने साथ 7 पेलोड ले जाएगा, जिसके जरिये वह विभिन्न तरंग बैंडों में प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों का निरीक्षण करेगा। यह रियल टाइम में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव को देखने में मदद करेगा, जिससे सौर गतिविधियों और रियल टाइम में अंतरिक्ष के मौसम पर उनके असर को समझा जा सकेगा।

बजट

बजट और कार्यकाल

आदित्य-L1 मिशन का बजट लगभग 1,000 करोड़ रुपये है। अंतरिक्ष यान को सूर्य का अध्ययन करने के लिए सटीक त्रिज्या तक पहुंचने में लगभग 125 दिन का समय लगेगा। अपने स्थान पर पहुंचने के बाद यह 5 साल तक काम करेगा। इस दौरान सूर्य की सतह पर होने वाले विस्फोटों और सोलर विंड के बारे में भी कई नई जानकारियां मिलेंगी। अंतरिक्ष यान का आकार किसी फ्रीज के समान है और इसका वजन लगभग 1,500 किलोग्राम है।