NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खेल जगत की इन हस्तियों ने दी ISRO को बधाई 
    अगली खबर
    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खेल जगत की इन हस्तियों ने दी ISRO को बधाई 
    ISRO ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की थी

    चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खेल जगत की इन हस्तियों ने दी ISRO को बधाई 

    लेखन मनोज शर्मा
    Aug 23, 2023
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा संचालित चांद मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग बुधवार को हो गई।

    भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। ISRO ने गत 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था।

    इस विशेष अवसर पर खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने ISRO को उसकी इस खास उपलब्धि पर बधाई दी।

    आइए जानते हैं किस दिग्गज ने क्या कहा?

    रिपोर्ट

    वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा? 

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ISRO को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'हां, हमनें यह कर लिया है। चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग। बधाई हो ISRO और वे सभी जिन्होंने इस ऐतिहासिक मिशन के लिए खुद को समर्पित किया। हम चांद पर हैं।'

    बता दें कि चंद्रयान-3 ने अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले पृथ्वी के चारों ओर 6 चक्कर लगाए हैं।

    रिपोर्ट

    जय शाह ने दी ISRO को बधाई 

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर देश की इस सफलता के लिए ISRO को बधाई दी है।

    उन्होंने लिखा, 'एक ऐतिहासिक क्षण जो आने वाली पीढ़ियों तक याद रहेगा। इसरो को चंद्रयान-3 की विजयी लैंडिंग पर हार्दिक बधाई। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और असाधारण उपलब्धि के माध्यम से हम सभी को प्रेरणा से भर रही है।'

    रिपोर्ट

    भारतीय क्रिकेट टीम ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया लैंडिंग का स्वागत 

    आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही भारतीय टीम ने भी ऐतिहासिक पल को महसूस किया।

    जिस समय चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग हुई उस समय भारतीय टीम के सभी सदस्य एक टक लगाए टीवी पर लैंडिंग को देख रहे थे।

    जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, वैसी ही सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। कप्तान जसप्रीत बुमराह समेत सभी खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस पल की खुशी मनाई।

    ट्विटर पोस्ट

    भारतीय टीम ने भी देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग 

    🎥 Witnessing History from Dublin! 🙌

    The moment India's Vikram Lander touched down successfully on the Moon's South Pole 🚀#Chandrayaan3 | @isro | #TeamIndia https://t.co/uIA29Yls51 pic.twitter.com/OxgR1uK5uN

    — BCCI (@BCCI) August 23, 2023

    बयान

    सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?

    सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा। ISRO भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है। विनम्र, मेहनती महिलाएं और पुरुष एक साथ आ रहे हैं, चुनौतियों पर काबू पा रहे हैं और हमारे तिरंगे को ऊंचा फहरा रहे हैं। भारत को चंद्रयान-2 टीम का जश्न मनाना चाहिए और बधाई देनी चाहिए, जिसका नेतृत्व के सिवन ने किया और साथ ही एस सोमनाथ की चंद्रयान-3 टीम को भी। जय हिन्द!"

    बयान

    ईशान किशन और रविचंद्रन अश्विन ने भी दी बधाई

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने ट्वीट किया, 'हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण, क्योंकि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतर गया है। इसमें शामिल सभी लोगों और ISRO को बहुत-बहुत बधाई।'

    इसी तरह रविचंद्रन अश्विन ने भी ट्वीट कर लिखा, 'इतिहास बन गया। इस असाधारण उपलब्धि के लिए ISRO को बधाई।'

    हार्दिक पांड्या ने लिखा, 'हमारे देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन! चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में शामिल सभी लोगों को बधाई। हमें बहुत गर्व है।'

    बयान

    सूर्यकुमार यादव ने ISRO और देशवासियों को दी बधाई

    अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस को रोमांचित करने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी इस उपलब्धि पर ISRO और सभी देशवासियों को बधाई दी है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐतिहासिक, अब हम चांद पर पहुंच गए हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मेरे साथी भारतीयों को बहुत-बहतु बधाई। हम सभी को अपने राष्ट्र और इसकी निरंतर प्रगति और सफलता पर बहुत गर्व है। हमें भरोसा है कि हम इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे।"

    जानकारी

    इशांत शर्मा ने भी जताई खुशी

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी ऐतिहासिक पल के गवाह बने। उन्होंने कहा, "आइए चंद्रमा को गर्व और आशा के साथ देखें। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई हो ISRO। भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्रयान-3
    ISRO

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    चंद्रयान-3

    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अभी कितने दिन शेष और किस दिन क्या होगा? ISRO
    चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर के सेंसर्स और इंजन फेल होने पर भी करेगा लैंड, ये है तैयारी ISRO
    चंद्रयान-3 चांद की सतह के करीब पहुंचा, सफलतापूर्वक कम किया गया ऑर्बिट ISRO
    चंद्रयान-3 के सफर का एक और चरण पूरा, सॉफ्ट लैंडिंग में बचे गिनती के दिन ISRO

    ISRO

    #NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 अब कहां है और कैसा होगा आगे का इसका सफर? चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 चांद की तरफ बढ़ने के अंतिम चरण में पहुंचा, ISRO ने बताई अगली तैयारी चंद्रयान-3
    ISRO रविवार को PSLV से एक साथ लॉन्च करेगा 7 सैटेलाइट्स  ISRO उपग्रह लॉन्च
    ISRO ने लॉन्च किया PSLV-C56 मिशन, एक साथ अंतरिक्ष में भेजे गए 7 सैटेलाइट्स ISRO उपग्रह लॉन्च
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025