Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे 2 बड़े एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 PM का आकार 180 फीट चौड़ा है (तस्वीर: पिक्साबे)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेंगे 2 बड़े एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

Aug 22, 2023
10:34 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर 2 एस्ट्रोयड तेजी से हमारे ग्रह के तरफ बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, 2023 PM और 2023 QZ नामक ये दोनों एस्ट्रोयड आज (21 अगस्त) क्रमशः 36 लाख और 51 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकते हैं। वर्तमान में ये 35,000 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहे हैं।

खतरा

इन दोनों एस्ट्रोयड से पृथ्वी को क्या खतरा? 

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 PM और 2023 QZ का आकार क्रमशः 180 फीट और 47 फीट चौड़ा है। ये दोनों एस्ट्रोयड पृथ्वी से 30 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी से गुजरने वाले हैं और इनका आकार भी 200 फीट से कम है, इसलिए इनसे पृथ्वी को कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर ये रास्ता भटककर पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराते हैं तो वहां नुकसान हो सकता है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य 

जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।