NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान खत्म, नक्सलियों ने की मतदान प्रभावित करने की कोशिश
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान खत्म, नक्सलियों ने की मतदान प्रभावित करने की कोशिश
    छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ

    विधानसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान खत्म, नक्सलियों ने की मतदान प्रभावित करने की कोशिश

    लेखन महिमा
    Nov 07, 2023
    07:46 pm

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है।

    मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे संपन्न हो गया।

    छत्तीसगढ़ में भी पहले चरण के तहत 20 विधानसभा सीटों पर शाम लगभग 6 बजे मतदान संपन्न हो गया।

    राज्य की शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा।

    बता दें कि दोनों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे।

    प्रतिशत

    दोनों राज्यों में कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

    मिजोरम में 77.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले विधानसभा चुनावों में यहां 68.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    मतदान के बाद राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा कि यहां कोई त्रिशंकु विधानसभा नहीं बनेगी और उनकी पार्टी सरकार बनाएगी।

    दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ था। ये आंकड़ा थोड़ा और आगे बढ़ सकता है।

    चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान के अंतिम आंकड़े बुधवार तक पता चलेंगे।

    मुठभेड़

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में ID ब्लास्ट, कांकेर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनपा और दुलेड़ गांवों के बीच जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 4 सुरक्षाबल घायल हो गए।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना चिंतागुफा पुलिस थाना क्षेत्र में तब हुई जब CRPF की एक टीम चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त पर निकली थी।

    इससे पहले सुकमा के टोंडामरका इलाके के पास नक्सलियों द्वारा किए गए ID विस्फोट में कोबरा 206वीं बटालियन के इंस्पेक्टर श्रीकांत घायल हो गए।

    आंकड़े

    कितने उम्मीदवार थे मैदान में और किन पार्टियों के बीच है मुकाबला?

    मिजोरम में 4.39 लाख महिलाओं सहित 8.57 लाख से अधिक मतदाताओं ने 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है।

    छत्तीसगढ़ के पहले चरण के मतदान में 40.78 लाख से अधिक मतदाताओं ने 223 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है।

     पिछले नतीजे

    पिछले विधानसभा चुनावों में क्या रहे थे नतीजे?

    2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 वर्षों से राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। इस बार इन्हीं पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला है।

    दूसरी तरफ मिजोरम में पिछले विधानसभा चुनाव में MNF ने 2008 से लेकर 2018 तक सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस को हराकर सरकार बनाई थी।

    राज्य में इस बार भी इन्हीं 2 पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विधानसभा चुनाव
    छत्तीसगढ़
    मिजोरम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    विधानसभा चुनाव

    त्रिपुरा चुनाव नतीजे: अगरतला से सुदीप रॉय बर्मन जीते, भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल त्रिपुरा
    नागालैंड चुनाव नतीजे: मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की नागालैंड
    त्रिपुरा चुनाव नतीजे: चारिलम सीट से उपमुख्यमंत्री हारे, TMP उम्मीदवार ने दी मात  त्रिपुरा
    त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं प्रतिमा भौमिक, रेस में सबसे आगे त्रिपुरा चुनाव

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले- मुख्यमंत्री की रेस में बघेल का नाम पहले नंबर पर भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिए बस यात्रा मुफ्त करने पर जताई सहमति, कही ये बात भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ़: मुंह में छिपकली घुसने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, विशेषज्ञ हैरान अजब-गजब खबरें
    कोयला आवंटन में अनियमितता के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद को 4 साल की सजा दिल्ली

    मिजोरम

    पुलिसवालों को ही नहीं पता कानून, बच्चों के रेप के 57% मामलोें में नहीं लगाया POCSO रेप
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा
    मुजफ्फरनगर: नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोपी आश्रम संचालक बाबा और उसका शिष्य गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    मिजोरम: कार में 10 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं भरवा सकेंगे, सरकार ने तय की सीमा कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025