LOADING...
बिहार: विधानसभा में नीतीश कुमार का 'सेक्स ज्ञान', सुनें क्या कहा 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण का कारण पुरुषों को बताया

बिहार: विधानसभा में नीतीश कुमार का 'सेक्स ज्ञान', सुनें क्या कहा 

लेखन गजेंद्र
Nov 07, 2023
06:50 pm

क्या है खबर?

बिहार की विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा 'सेक्स ज्ञान' दिया कि सदन में बैठी महिलाएं झेंप गईं। नीतीश के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल, बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट पेश करते समय नीतीश आबादी नियंत्रण पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरुषों के जिम्मेदारी न लेने के कारण आबादी नियंत्रित नहीं होती है क्योंकि महिलाएं अशिक्षित हैं।

बयान

क्या बोले नीतीश?

नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रित न होने के पीछे एक तर्क बताया, जिसको सुनकर सदन में लोग हंस पड़े। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनको घेरने की कोशिश की। नीतीश का कहना था कि जनसंख्या नियंत्रण में पुरुषों की भागीदारी न होने से महिलाएं अकेले कुछ नहीं कर सकती हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लाई है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए नीतीश कुमार का आपत्तिजनक बयान