Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पांच राज्यों के रूझान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बहुमत की ओर, मध्यप्रदेश में कड़ी टक्कर
राजनीति

पांच राज्यों के रूझान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बहुमत की ओर, मध्यप्रदेश में कड़ी टक्कर

पांच राज्यों के रूझान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बहुमत की ओर, मध्यप्रदेश में कड़ी टक्कर
लेखन प्रमोद कुमार
Dec 11, 2018, 02:10 pm 3 मिनट में पढ़ें
पांच राज्यों के रूझान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बहुमत की ओर, मध्यप्रदेश में कड़ी टक्कर

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है और थोड़ी देर में रुझान आने लगेंगे। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में आज तय हो जाएगा कि यहां अगली सरकार किसकी होगी। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा के सामने अपना किला बचाने की चुनौती है वहीं कांग्रेस यहां जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजूबत करने की कोशिश में है। इन नतीजों का लोकसभा चुनाव पर असर पड़ना तय है।

राजस्थान
राजस्थान में वसुंधरा राजे के सामने कुर्सी बचाने की चुनौती

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है। भाजपा ने राजे को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाकर चुनाव लड़ा था। वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित किए बिना चुनाव लड़ा है। कांग्रेस की तरफ से राज्य प्रमुख सचिन पायलट, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सीपी जोशी जैसे बड़े नाम चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे।

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में जीत का चौका लगाना चाहेगी भाजपा

मध्यप्रदेश में तीन बार से मुख्यमंत्री पद बने हुए शिवराज सिंह चौहान को इस बार कड़ी चुनौती मिली है। भाजपा राज्य में 15 सालों की सत्ता-विरोधी लहर और पहले से एकजुट विपक्षी पार्टी कांग्रेस की चुनौती का सामना कर रही है। कांग्रेस ने राजस्थान की राह पर चलते हुए यहां भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार का ऐलान नहीं किया है। वहीं भाजपा ने शिवराज सिंह को आगे कर चुनाव लड़ा था। राज्य में दो चरणों में चुनाव हुए थे।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी-मायावती की बड़ी भूमिका

छत्तीसगढ़ में भाजपा मध्यप्रदेश की तरह लगातार चौथी बार सरकार बनाने के प्रयास में है। यहां तीन बार से मुख्यमंत्री रमन सिंह एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की रेस में है। वहीं कांग्रेस राज्य में 15 सालों से सत्ता का सूखा खत्म करने की कोशिश में है। कांग्रेस ने यहां भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित किए बिना चुनाव लड़े थे। वहीं, अजीत जोगी और मायावती का गठबंधन यहां चुनाव नतीजों पर बड़ा असर डाल सकता है।

तेलंगाना और मिजोरम
तेलंगाना और मिजोरम में कड़ा मुकाबला

तेलंगाना में कांग्रेस ने तेलुगू देशम पार्टी (TDP), तेलंगाना जन समिति और CPI के साथ गठबंधन किया है। वहीं भाजपा और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) अपने दम पर चुनाव लड़ी थी। 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य में यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। उत्तर-पूर्व में मिजोरम एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस इसे बचाना चाहेगी वहीं एग्जिट पोल के अनुसार मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की सरकार बनवा रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
चुनाव
इंदिरा नूयी
ताज़ा खबरें
पिछले महीने देश की पांच बड़ी कंपनियों की ये रहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
पिछले महीने देश की पांच बड़ी कंपनियों की ये रहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें ऑटो
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
अब दुनिया छोड़ चुके आपके अपनों की आवाज में बातें करेगी अमेजन अलेक्सा, मिला अनोखा फीचर
अब दुनिया छोड़ चुके आपके अपनों की आवाज में बातें करेगी अमेजन अलेक्सा, मिला अनोखा फीचर टेक्नोलॉजी
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं हेयर स्प्रे, जानिए कुछ तरीके
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं हेयर स्प्रे, जानिए कुछ तरीके लाइफस्टाइल
चुनाव
निकाय चुनाव से पहले नेपाल के एंट्री प्वाइंट्स बंद, भारत से लोगों की आवाजाही पर असर
निकाय चुनाव से पहले नेपाल के एंट्री प्वाइंट्स बंद, भारत से लोगों की आवाजाही पर असर दुनिया
झारखंड: पंचायत चुनाव के नामांकन में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, मुखिया प्रत्याशी सहित तीन गिरफ्तार
झारखंड: पंचायत चुनाव के नामांकन में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, मुखिया प्रत्याशी सहित तीन गिरफ्तार देश
चुनाव सुधारों को केंद्र की मंजूरी, वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की मिलेगी इजाजत
चुनाव सुधारों को केंद्र की मंजूरी, वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की मिलेगी इजाजत देश
बिहार: मतदान से 15 दिन पहले उम्मीदवार की मौत, ग्रामीणों ने वोट देकर बना दिया विजेता
बिहार: मतदान से 15 दिन पहले उम्मीदवार की मौत, ग्रामीणों ने वोट देकर बना दिया विजेता देश
सुप्रीम कोर्ट का त्रिपुरा निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार, दिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश
सुप्रीम कोर्ट का त्रिपुरा निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार, दिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश राजनीति
और खबरें
इंदिरा नूयी
जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO
जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO बिज़नेस
इंदिरा नूई बन सकती हैं विश्व बैंक की अगली प्रमुख, इवांका ट्रंप ने आगे बढ़ाया नाम
इंदिरा नूई बन सकती हैं विश्व बैंक की अगली प्रमुख, इवांका ट्रंप ने आगे बढ़ाया नाम दुनिया
पांच राज्यों के अंतिम परिणाम घोषित, अब मुख्यमंत्रियों के नाम पर सस्पेंस
पांच राज्यों के अंतिम परिणाम घोषित, अब मुख्यमंत्रियों के नाम पर सस्पेंस राजनीति
विधानसभा चुनाव नतीजेः तीन राज्यों में बढ़त से कांग्रेस में जश्न, भाजपा को झटका
विधानसभा चुनाव नतीजेः तीन राज्यों में बढ़त से कांग्रेस में जश्न, भाजपा को झटका राजनीति
तेलंगाना विधानसभा चुनाव नतीजेः रूझानों में TRS को भारी बढ़त, बहुमत से पार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव नतीजेः रूझानों में TRS को भारी बढ़त, बहुमत से पार राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022