70 साल के बुजुर्ग 60 साल वालों से अधिक स्वस्थ, अध्ययन में हुआ चौकाने वाला खुलासा
क्या है खबर?
नेचर एजिंग जर्नल में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन ने उम्र बढ़ने को नए सिरे से परिभाषित किया है।
इस अध्ययन में दावा किया गया है कि इंग्लैंड के 70 साल के वृद्ध 60 साल की उम्र वाले बुजुर्गों से अधिक स्वस्थ होते हैं।
इस अध्ययन में पाया गया है कि 1950 में जन्मा व्यक्ति, जिनकी उम्र अब 68 वर्ष है, उसका स्वास्थ्य 62 वर्ष के व्यक्तियों के समान ही है।
आइए इस अध्ययन को विस्तार से समझें।
अध्ययन
जानिए किसने किया यह अध्ययन और क्या हुआ खुलासा
कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन बियर्ड ने यह अध्ययन किया है। उनके मुताबिक, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पैदा हुए लोगों के स्वास्थ्य में भारी सुधार देखा गया है।
अध्ययन में संज्ञानात्मक, लोकोमोटर, मनोवैज्ञानिक और संवेदी क्षमताओं को देखते हुए इंग्लिश लॉन्गिट्यूडिनल स्टडी ऑफ एजिंग के डाटा की जांच की गई।
इसमें 1920-1959 के बीच पैदा हुए लोगों पर ध्यान दिया गया, जो वर्तमान में 65-104 वर्ष के हैं। इनकी सेहत पोषण, स्वच्छता और चिकित्सा प्रगति के कारण सुधरी है।
स्वास्थ्य
चीन के एक अन्य अध्ययन से मेल खाते हैं इस अध्ययन के नतीजे
इस अध्ययन के नतीजे चीन स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति अध्ययन से सामने आने वाले नतीजों से मेल खाते हैं।
इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जे ओलशान्स्की ने इस अध्ययन की सराहना की और कहा कि यह भविष्य के लिए एक आशावादी संदेश हो सकता है।
सकारात्मक निष्कर्षों के बावजूद, बियर्ड ने स्वास्थ्य परिवर्तनों को हल्के में न लेने की चेतावनी दी। उन्होंने आगाह किया कि बढ़ते मोटापे जैसी अन्य समस्याएं इस अध्ययन से सामने आए नतीजों को उल्ट सकते हैं।
नतीजे
लोगों की जैविक उम्र उनकी कालानुक्रमिक आयु से होती है अलग
अध्ययन के विषय में बियर्ड ने कहा, "बढ़ती जीवन प्रत्याशा के साथ-साथ हाल के समूहों के बीच स्वास्थ्य प्रत्याशा में भी वृद्धि हो रही है। इसका हम सभी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।"
अध्ययन में वयस्कों के 11,000 से अधिक अणुओं की जांच की गई और पाया गया कि 81 प्रतिशत 40-60 की उम्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजरते हैं।
इसके मुताबिक, लोगों की जैविक उम्र उनकी कालानुक्रमिक आयु से अलग होती है।
टिप्स
60 की उम्र में शरीर को स्वस्थ कैसे रखें?
अगर आपकी उम्र 60 से ऊपर है और आप स्वस्थ बने रहना चाहते हैं तो रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें। आप कुछ देर सैर कर सकते हैं या योग अभ्यास कर सकते हैं।
इसके साथ ही आपको अपनी डाइट में पौष्टिक फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए और नमक व चीनी का सेवन कम करना चाहिए।
आपको अपने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए शतरंज जैसे खेल खेलने चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और शराब पीने से परहेज करना चाहिए।