NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मसालों के रूप में करें इन खाने योग्य फूलों का इस्तेमाल, मिलेंगे कई लाभ 
    अगली खबर
    मसालों के रूप में करें इन खाने योग्य फूलों का इस्तेमाल, मिलेंगे कई लाभ 

    मसालों के रूप में करें इन खाने योग्य फूलों का इस्तेमाल, मिलेंगे कई लाभ 

    लेखन गौसिया
    Dec 05, 2023
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    ज्यादातर लोग फूलों का इस्तेमाल पूजा-पाठ और घर की सजावट के लिए करते हैं।

    हालांकि, कुछ फूल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खाया भी जा सकता है और उनके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलते हैं।

    आज हम आपको ऐसे ही 5 खाने योग्य फूलों की सूची बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप भी व्यंजनों में मसालों के रूप में कर सकते हैं।

    ये फूल खाने को बढ़िया स्वाद और कई पोषक तत्व देते हैं।

    #1

    नास्टर्टियम 

    नास्टर्टियम एक ऐसा फूला है, जो चटपटा और मसालेदार होता है। इसका इस्तेमाल सलाद, रिसोटोस और सूप वगैरह को सजाने के लिए किया जाता है।

    यह फूल पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    इसके गुणों के कारण इसका इस्तेमाल सिरका और पेस्टो तैयार करने के लिए भी किया जाता है। इससे यह प्रोटीनयुक्त और प्राकृतिक मसाला बन जाता है और इसके स्वाद के लिए कई व्यंजनों में डाला जाता है।

    #2

    बोरेज 

    बोरेज एक ऐसा फूल है, जिसका रंग नीला और कभी-कभी गुलाबी भी होता है।

    लोग इस फूल का इस्तेमाल चाय, सलाद और सूप बनाने में करते हैं।

    इसका स्वाद शहद के स्पर्श के साथ खीरे जैसा लगता है और यह कैल्शियम, कॉपर, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है।

    इतना ही नहीं, इसमें मजबूत एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जिसके सेवन से यह सूजन को भी कम करता है।

    #3

    गुड़हल 

    गुड़हल का फूल कई तरह के औषधीय गुणों से समृद्ध होता है।

    इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने, लीवर के स्वास्थ्य को दुरूस्त रखने और मोटापे से राहत पाने के लिए किया जा सकता है।

    यही नहीं, इसका सेवन त्वचा संबंधी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत दिला सकता है।

    आप इस फूल से मीठे व्यंजन बनाकर खा सकते हैं या फिर इसे हर्बल टी के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    #4

    लवेज 

    लवेज एक ऐसा फूल है, जिसका रंग पीला और हरा होता है।

    हर्बल स्वाद वाले इस फूल का इस्तेमाल सलाद, सूप, डिप्स, सॉस, शोरबा और सिरका में भी किया जाता है। आप इस फूल को चाय में डालकर भी बना सकते हैं।

    यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसके सेवन से पेट का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और यह मल त्याग को आसान बनाता है।

    इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, इसलिए यह स्वास्थवर्धक है।

    #5

    गुलाब

    गुलाब के फूल का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

    यह फूल कई विटामिन्स और खनिज से समृद्ध होता है, जो शरीर को अंदरूनी मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इसी के साथ यह कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने में भी सहायक है।

    आप अपनी डाइट में गुलाब को गुलकंद या सीरप के रूप में शामिल कर सकते हैं।

    गुलाब की पंखुड़ियों से ये मीठे व्यंजन बनाए जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    स्वास्थ्य टिप्स

    गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 फल, आज ही डाइट में करें शामिल खान-पान
    विश्व रीढ़ दिवस: पीठ के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके स्वास्थ्य
    ठंडे मौसम में इन 5 पेय पदार्थों का करें सेवन, शरीर को मिलेगी गरमाहट स्वास्थ्य
    बदलते मौसम में इन चीजों का करें सेवन, मजबूत होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025