NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / यह है दुनिया का सबसे महंगा आम, जानिए इसकी कीमत और खूबियां
    अगली खबर
    यह है दुनिया का सबसे महंगा आम, जानिए इसकी कीमत और खूबियां
    मियाजाकी आम की तस्वीरें

    यह है दुनिया का सबसे महंगा आम, जानिए इसकी कीमत और खूबियां

    लेखन अंजली
    Jun 20, 2021
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में आम की कई किस्में मौजूद हैं जिनमें हर एक किस्म के आम का आकार, रंग और स्वाद अलग-अलग होता है। इनके अनुसार इनकी कीमतों में भी अंतर होता है।

    आप सोच रहे होंगे यह अंतर 100 से 200 रुपये किलो तक का हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि आम की एक किस्म ऐसी है जिसकी कीमत लाखों में है।

    इस किस्म का नाम मियाजाकी (miyazaki) है। आइए आज आपको इससे जुड़ी अहम बातें बताते हैं।

    जानकारी

    इस तरह का होता है मियाजाकी किस्म का आम

    मियाजाकी दुनिया का सबसे महंगा आम है और इसके दो आम (एक बॉक्स) की कीमत 8,600 रुपये से लेकर 2.7 लाख रुपये तक है।

    इस आम की खेती जापान के शहर मियाजाकी में की जाती है और कई जगहों पर इसे 'एग्स ऑफ सनशाइन' के नाम से जाना जाता है।

    वहीं स्थानीय भाषा में इसे 'ताइयो-नो-टोमागो' कहा जाता है।

    इस आम का रंग हरा और पीला नहीं बल्कि लाल होता है और ये डायनासोर के अंडे की तरह होता है।

    खेती

    ऐसे होती है मियाजाकी आम की खेती

    विशेषज्ञों के मुताबिक, आम की इस किस्म को उगने के लिए गर्म मौसम और पानी की अधिक जरूरत होती है।

    ऐसा कहा जाता है कि मियाजाकी शहर में इस आम की खेती साल 1984 से की जा रही है और एक आम का वजन करीब 350 ग्राम होता है।

    मियाजाकी आम का सीजन अप्रैल से लेकर अगस्त तक है, वहीं बाजार में यह मई और जून में उपलब्ध रहता है।

    जगह

    भारत में कहां हो रही है मियाजाकी आम की खेती?

    मियाजाकी आम को अब भारत में भी उगाया जा रहा है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जबलपुर के संकल्प परिहार और उनकी पत्नी ने कुछ साल पहले अपने बगीचे में इसके दो पौधे लगाए थे।

    उन्हें पहले यह जानकारी नहीं थी कि ये दुनिया के सबसे महंगे आम के पौधे हैं।

    हालांकि अब वे इनकी लोकप्रियता से भलीभांति परिचित हो चुके है और उनका कहना है कि इन्हें बेचा नहीं जाएगा, बल्कि इनसे अधिक से अधिक पौधे उगाए जाएंगे।

    फायदे

    मियाजाकी आम का सेवन करने से मिलने वाले फायदे

    मियाजाकी आम स्वाद में मीठे होते हैं और ये एंटी-ऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फॉलिक एसिड जैसे कई जरूरी गुणों से समृद्ध होते हैं।

    एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है। मुक्त कणों के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है जिससे कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, अल्जाइमर और नेत्र रोग जैसी कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

    मियाजाकी आम में पाए जाने वाले बीटा-कैरोटीन और फॉलिक एसिड को आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    लाइफस्टाइल

    कई पोषक गुणों से समृद्ध होती है कुंदरू, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्यवर्धक लाभ स्वास्थ्य
    कई लोगों को हैं दांतों की सफाई से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई स्वास्थ्य
    मेरुदंडासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके फायदे और अन्य अहम बातें योग
    भिंडी खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान किचन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025