NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कंधे की अकड़न से छुटकारा दिला सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    कंधे की अकड़न से छुटकारा दिला सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

    कंधे की अकड़न से छुटकारा दिला सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
    लेखन अंजली
    Dec 22, 2021, 10:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कंधे की अकड़न से छुटकारा दिला सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
    कंधे की अकड़न को दूर करने वाली स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

    कई लोग कंधे की अकड़न को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में असहनीय दर्द का कारण बन जाता है और कई बार दर्द के कारण फिजियोथेरेपी सेशन लेने तक की जरूरत पड़ जाती है। अगर आप भी कंधे की अकड़न का सामना कर रहे हैं तो आप कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के माध्यम से इससे राहत पा सकते है। चलिए फिर ऐसी ही कुछ खास स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे मे जानते हैं।

    डबल नी टू चेस्ट एक्सरसाइज

    इसके लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटकर अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए पेट या छाती के ऊपर लाएं। अब अपने हाथों से घुटनों को पकड़ें और 10 सेकेंड तक पकड़े रहें, फिर पहले वाली अवस्था में लौट जाएं। आप चाहें तो अपने हाथों से पैरों को सहारा देते हुए इस स्थिति में 15 से 30 सेकेंड के लिए रह सकते हैं। अंत में धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे कर लें।

    ग्लूट्स स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

    इसके लिए सबसे पहले जमीन पर अपने पैरों को सामने की तरफ सीधा फैलाकर बैठें। फिर अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए अपने बाएं पैर के घुटने के पास जमीन से सटाने की कोशिश करें। इसके बाद अपने दाएं हाथ को कमर के पीछे और बाएं हाथ को दाएं पैर के पंजों पर रखें और शरीर को पीछे की ओर स्ट्रेच करें। 20-30 सेकंड के लिए इसी अवस्था में रहें और फिर दूसरे पैर से इसे दोहराएं।

    बीयर हग एक्सरसाइज

    यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कंधे की अकड़न से राहत दिलाकर मांसपेशियों को आराम देने में सहायक है। इसके लिए बेड पर सीधे बैठकर अपने दाएं हाथ की हथेली से अपने बाएं कंधे को पीछे से छूने की कोशिश करें। इसी तरह से अपने बाएं हाथ की हथेली से अपने दाएं कंधे को पीछे से छूएं। इसे करके आपको ऐसा लगेगा जैसे आप खुद को गले लगा रहे हैं। कुछ देर इस एक्सरसाइज को करने के बाद सामान्य हो जाएं।

    साइड बेंड एक्सरसाइज

    इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर चोकड़ी मारकर बैठ जाएं। अब अपने दाएं हाथ को ऊपर उठाएं और बाईं ओर झुककर खुद को अधिक से अधिक स्ट्रेच करने की कोशिश करें। इस अवस्था में 10 से 15 सेकेंड तक रहें और फिर इसी प्रक्रिया को अपने बाएं हाथ से भी दोहराएं। हर तरफ से कम से कम 20 बार ऐसा करें। बेहतर परिणाम के लिए कुछ दिनों तक इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को लगातार करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लाइफस्टाइल
    फिटनेस टिप्स

    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकता है काजू का अधिक सेवन खान-पान
    बढ़िया नारियल का तेल खरीदना चाहते हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान किचन टिप्स
    इस बार क्रिसमस पर अपने हाथ से बनाई गई चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत क्रिसमस
    मिक्सी का इस्तेमाल करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, हो सकती है खराब किचन टिप्स

    फिटनेस टिप्स

    रोजाना सुबह के समय करें ये एक्सरसाइज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    कोहनी के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    #NewsBytesExclusive: क्या बहुत अधिक चीनी खाना मधुमेह का कारण बन सकता है? डायबिटोलॉजिस्ट से जानिए स्वास्थ्य
    पोस्ट ट्रमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर के जोखिम को कम कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023