NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकता है काजू का अधिक सेवन
    अगली खबर
    स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकता है काजू का अधिक सेवन
    काजू का अधिक सेवन सेहत के लिए है नुकसानदायक

    स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकता है काजू का अधिक सेवन

    लेखन अंजली
    Dec 22, 2021
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    काजू न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि एक स्वास्थ्यवर्धक सूखा मेवा है। यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।

    हालांकि, अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो काजू आपके स्वास्थ्य को फायदे कम और नुकसान ज्यादा पहुंचा सकता है।

    आइए जानते हैं कि काजू के अधिक सेवन से आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    #1

    कब्ज होना

    काजू का अधिक सेवन पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है क्योंकि पाचन तंत्र काजू की अधिक मात्रा को सही ढंग से पचाने में असमर्थ रहता है।

    इसके कारण व्यक्ति को कब्ज की समस्या होने की अधिक संभावना रहती है।

    इसके अलावा, इसकी वजह से गैस और पेट दर्द जैसी कई तरह की समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। इसलिए भूल से भी काजू का अधिक सेवन न करें।

    #2

    मोटापे का रहता है खतरा

    काजू वसा और कैलोरी से युक्त होता है और अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो वसा और कैलोरी की मात्रा भी अधिक होगी, जिसके कारण आपको मोटापे का सामना करना पड़ सकता है।

    मोटापा एक गंभीर शारीरिक समस्या है क्योंकि यह समस्या शरीर को कई बीमारियों का घर बना सकती है। इसलिए बेहतर होगा काजू और इसकी जैसी कैलोरी और वसा से युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से बचें।

    #3

    किडनी हो सकती है प्रभावित

    किडनी शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो खून को साफ करके शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है।

    हालांकि, जब आप काजू का अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपकी किडनी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जिसके कारण किडनी अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाती है और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।

    अगर आप ऐसा कुछ नहीं चाहते तो सीमित मात्रा में ही काजू का सेवन करें।

    #4

    हाई ब्लड प्रेशर का बन सकता है कारण

    अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है तो ऐसे में आपको भूल से भी काजू का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

    दरअसल, जरूरत से ज्यादा काजू का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा हो सकता है।

    इसलिए अगर आपको पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो काजू का सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और आपको कई गंभीर पेरशानियां हो सकती हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    काजू कई ऐसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं और न्यूट्रीशियनिस्ट की मानें तो एक दिन में 5 से 10 काजू का सेवन ही लाभदायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    बीमारियों से बचाव

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    स्वास्थ्यवर्धक खाना बनाने के लिए करें इन तेलों का इस्तेमाल, बना लें रसोई का हिस्सा स्वास्थ्य
    स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बनाएं तिरंगा खीर, जानिए बनाने का तरीका भारत की खबरें
    आयुर्वेद में रात में इन खाद्य पदार्थों का सेवन माना गया है नुकसानदायक आयुर्वेद
    आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    आपके कई कामों को आसान बना देंगे शहद से जुड़े ये हैक्स लाइफस्टाइल
    कूल्हों के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    #NewsBytesExclusive: क्या बहुत अधिक चीनी खाना मधुमेह का कारण बन सकता है? डायबिटोलॉजिस्ट से जानिए स्वास्थ्य
    बच्चों के स्टडी रूम का माहौल बेहतर कर सकते हैं ये पौधे घर की सजावट

    बीमारियों से बचाव

    अदरक के छिलकों का इन समस्याओं के समाधान के लिए करें इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    कूल्हों की अकड़न को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है सिंहपर्णी, ये हैं इसके फायदे स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है संतरे का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025