अनन्या पांडे फिट रहने के लिए करती हैं पुश अप्स, आप भी बनाएं रूटीन का हिस्सा
क्या है खबर?
अनन्या पांडे नई सदी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होनें हमें कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है और वह अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान देती हैं। अनन्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जीवन की झलक दिखाती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें वह पुश अप्स करती दिखाई दे रही हैं। आइए इस एक्सरसाइज के फायदों पर नजर डालते हैं।
तरीका
पहले जानिए इस एक्सरसाइज को करने का तरीका
अनन्या की तरह बेहतरीन तरीके से पुश अप्स करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपनी गर्दन को सीधा रखें, हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और पंजों को जमीन से सटाकर रखें। हाथों पर जोर डालते हुए शरीर को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें। ध्यान रखें कि शरीर को नीचे लाते समय सीना जमीन से छूना चाहिए। इसके बाद अपने हाथों को सीधा करें और 10 सेकंड इसी अवस्था में रहें।
#1
बढ़ती है बाहों की ताकत
पुश अप्स करने से हाथों को मजबूत बनाया जा सकता है। जब आप हाथों पर वजन डालकर खुद को ऊपर-नीचे करते हैं तो आपकी ट्राइसेप्स यानी बाहरी हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह एक्सरसाइज हाथों की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ उनके आकार को भी बेहतर बना सकती है। नियमित रूप से पुश अप्स करने से बाहों की मजबूती बढ़ती है और वे आकर्षक दिखने लगती हैं। इससे भारी वजन उठाने में भी आसानी होती है।
#2
छाती और कंधों के लिए फायदेमंद
पुश अप्स मुख्य रूप से छाती और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। जब हम अपने शरीर को ऊपर-नीचे करते हैं तो हमारी छाती की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। इसके अलावा, इस एक्सरसाइज के दौरान कंधे भी सक्रीय होते हैं, जिससे उनकी ताकत भी बढ़ती है। नियमित रूप से पुश अप्स करने से आपके ऊपरी शरीर की ताकत बढ़ सकती है और आपका संपूर्ण लुक भी आकर्षक बन सकता है।
#3
पीठ का दर्द हो जाता है दूर
पुश अप्स करते समय पीठ को सीधा रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे निचले शरीर की स्थिरता बनी रहती है। पुश अप्स करते समय हमें अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना होता है, जिससे पीठ के निचले हिस्से को सहारा मिलता है। यह एक्सरसाइज कमर दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, सही तरीके से पुश अप्स करने से पीठ की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं और संतुलन बेहतर होता है।
#4
पेट की मांसपेशियों को मिलता है फायदा
हम सभी जानते हैं कि पुश अप्स करने से ऊपरी शरीर की ताकत में इजाफा होता है। हालांकि, यह एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को भी प्रभावी ढंग से मजबूत कर सकती है। जब आप सही तरीके से पुश अप्स करते हैं तो आपको अपने पेट को कसकर रखना होता है। ऐसा करने से शरीर को सीधा रखने में मदद मिलती है। इससे पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और समय के साथ मजबूत बनती जाती हैं।