NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए ये 5 चीजें, मानी जाती हैं अशुभ
    अगली खबर
    धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए ये 5 चीजें, मानी जाती हैं अशुभ
    धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें (तस्वीर: फ्लिकर)

    धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए ये 5 चीजें, मानी जाती हैं अशुभ

    लेखन अंजली
    Nov 08, 2023
    02:52 pm

    क्या है खबर?

    धनतेरस एक हिंदू त्योहार है, जो 5 दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर को है।

    इस अवसर पर सोना, चांदी, पीतल के बर्तन, उपकरण, वाहन और झाड़ू आदि खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें धनतेरस पर खरीदना घर के लिए सही नहीं माना जाता है।

    आइए जानते हैं कि धनतेरस पर किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

    #1

    लोहे की चीजें

    इस त्योहार पर लोहे की चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है, इसलिए इनकी खरीदारी करने से आपको बचना चाहिए।

    भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कुबेर, जो धन के देवता हैं, इस अवसर पर लोहे के उत्पाद खरीदने वालों पर अपनी कृपा नहीं बरसाते हैं।

    इसी तरह आपको स्टील से बनी वस्तुओं को भी खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि यह धातु भी लोहे का ही एक रूप है।

    इनकी जगह तांबे के बर्तन खरीदना अच्छा माना जाता है।

    #2

    कांच से बने उत्पाद 

    कांच से बने उत्पादों को भी धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।

    कई पौराणिक कथाओं और ज्योतिषियों का मानना ​​है कि कांच राहु के साथ जुड़ा हुआ है और त्योहार के दौरान इसे खरीदने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश होता है।

    इसके साथ ही इस त्योहार के मौके पर कांच की क्रॉकरी का इस्तेमाल करने से भी बचें।

    यहां जानिए खराब होती क्रॉकरी को साफ करने के तरीके।

    #3

    काले और नीले रंग के कपड़े 

    अक्सर आप सभी लोगों ने अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि शुभ कार्यों में काले और नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

    इसका कारण है कि इन रंगों के कारण नकारात्‍मकता ऊर्जा जल्‍दी आकर्षित होती है। इसलिए धनतेरस पर इन रंगों के कपड़ों की खरीदारी करना भी अशुभ माना जाता है।

    यहां तक काले रंग की एक्सेसरीज, फुटवियर, डेकोर आइटम आदि चीजें भी न खरीदें।

    #4

    उपहार खरीदना और देना भी नहीं माना जाता है सही 

    दिवाली पर अपने मेहमानों को उपहार देने के लिए जो कुछ भी खरीदना है, उसे आप धनतेरस से पहले ही खरीद लें क्योंकि त्योहार के दिन उपहार खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

    इसके पीछे वजह ये है कि धनतेरस के दिन किसी व्यक्ति को उपहार देने का मतलब होता है कि आप अपने घर की लक्ष्मी को किसी दूसरे को दे रहे हैं।

    अगर आपको उपहार देना ही है तो धनतेरस से एक दिन पहले या बाद में दें।

    #5

    खाली बर्तन भी न खरीदें

    धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन ऐसी भी मान्यता है कि खाली बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इससे उल्टा असर पड़ता है।

    जाहिर है कोई भी इसमें खाने की कोई चीज को रखकर नहीं बेचेगा।

    ऐसे में बस जब आप उन बर्तनों को घर ले जाएं तो उन्हें तुरंत ही पानी से भर दें और फिर उसे लेकर अपने घर में प्रवेश करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    धनतेरस
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    धनतेरस

    धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़ दिवाली
    इस धनतेरस चाँदी ख़रीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली
    भारत का अनोखा मंदिर, जहाँ भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोने-चाँदी के गहने मध्य प्रदेश
    त्योहारों के मौसम में चांदी खरीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली

    त्यौहार

    कब है गणेश चतुर्थी? जानिए सही तारीख और अन्य महत्वपूर्ण बातें  गणेश चतुर्थी
    हरतालिका तीज: महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है यह त्योहार, जानिए इसका इतिहास और महत्व  लाइफस्टाइल
    गणेश चतुर्थी: मधुमेह रोगियों के लिए बनाएं ये 5 शुगर-फ्री मिठाई, आसान है इनकी रेसिपी  गणेश चतुर्थी
    गणेशोत्सव: गणपति बप्पा के दर्शन के लिए इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिर का करें रुख गणेश चतुर्थी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025